एक्सरसाइज के बाद पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

एक्सरसाइज के बाद पसीना और इसकी बदबू को कम करने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज के बाद पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय


किसी शारीरिक एक्टिविटी के बाद या गर्मी के सीजन में पसीना आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, यह आपके शरीर को ठंडा रखने की एक प्रक्रिया है। लेकिन कुछ लोगों हल्के-फुल्के एक्सरसाइज के बाद भी काफी ज्यादा पसीना आता है, इसकी वजह से शरीर से बदबू आने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। अगर आपके शरीर से एक्सरसाइज के बाद काफी ज्यादा पसीने के साथ बदबू आती है, जो इसे कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से शरीर के पसीने की बदबू को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके शरीर में पसीने के कंट्रोल कर सकता है। 

एक्सरसाइज के बाद पसीने की बदबू कम करने के उपाय? (How to Remove Body Odor Naturally)

एक्सरसाइज के बाद पसीने की बदबू को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-

इसे भी पढ़ें - वर्कआउट के बाद पसीना और गर्मी खराब कर सकते हैं स्किन, पुरूष अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

एक्सरसाइज के बाद जरूर नहाएं

शरीर की बदबू को कम करने के लिए नहाना बहुत ही जरूरी होता है। खासतौर पर एक्सरसाइज के बाद जरूर नहाएं। दरअसल, एक्सरसाइज के दौरान काफी ज्यादा पसीना निकलता है, इससे शरीर में बैक्टीरियल समस्याएं होने की संभावना होती है। साथ ही पसीने की बदबू भी काफी आती है। इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए एक्सरसाइज के बाद जरूर नहाएं। नहाने के बाद आप फ्रेश महसूस करते हैं। इससे शरीर की गंदगी और बदबू भी कम होती है। 

एंटीबैक्टीरियल साबुन का करें इस्तेमाल

पसीने की बदबू को कम करने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें। इससे बैक्टीरिया से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर की बदबू को भी कम कर सकता है।

कपड़े जरूर बदलें

शारीरिक गतिविधि या फिर एक्सरसाइज के बाद जब आपके शरीर से काफी ज्यादा पसीना आता है, तो इस दौरान कपड़े जरूर बदलें। कपड़े बदलने से शरीर की बदबू कम हो सकती है। 

हेल्दी खाएं

कुछ खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से भी शरीर से पसीने की बदबू आती है। इन खाद्य पदार्थों में - मिर्च, मसाले, एल्कोहल, फैट जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आप पसीने की बदबू को कम करना चाहते हैं, तो इस तरह के खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं। 

नेचुरल सिरका का करें इस्तेमाल

प्राकृतिक तरीके से तैयार किया गया सिरका स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपके शरीर से काफी ज्यादा पसीना आता है, तो नियमित रूप से दो चम्मच प्राकृतिक सिरके (जैसे- सेब का सिरका, जामुन का सिरका इत्यादि) का सेवन करें।  ध्यान रखें कि खाने के आधे घंटे पहले या फिर बाद में सिरके का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर ज्यादा पसीना आने का क्या कारण है? जानें इसे कम करने के उपाय

टमाटर का जूस

शरीर से पसीना और इसकी बदबू को कम करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन करें। यह आपको फ्रेश रखता है। साथ ही पसीने की बदबू को भी कम कर सकता है। 

एक्सरसाइज के बाद पसीना और इसकी बदबू को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको अत्यधिक पसीना आता है और इन उपायों से आपकी परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति होने पर समय पर इलाज किया जा सके। 

 

Read Next

मॉनसून सीजन में दूध वाली चाय के बजाय पिएं ये 4 हेल्दी टी, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version