अंधेरे में डर (nyctophobia) लगने पर अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

कुछ लोगों को अंधेरे में डर लगता है। यह एक मानसिक समस्या है, आगे जानते हैं इससे बचाव के उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
अंधेरे में डर (nyctophobia) लगने पर अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत


Tips to overcome nyctophobia: अधिकतर लोगों को रात के अंधेरे में डर लगता है। अक्सर बच्चे अंधेरे में डरने की बात कहते हैं। लेकिन, कुछ वयस्कों को भी यह समस्या हो सकती है। अंधेरे में डरना एक तरह की मानसिक समस्या है। इस समस्या को निक्टोफोबिया कहा जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति की नींद, रोजाना के कार्य और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को दिनभर आलस बना रहता है और वह किसी भी कार्य को सही तरह से नहीं कर पाते हैं। वहीं, निक्टोफोबिया की वजह से लोगों को स्ट्रेस व तनाव हो सकता है। यह समस्या रोगी के जीवन को प्रभावित कर सकती है। लेकिन, अगर रोगी इससे बाहर निकलने का निश्चय कर लें, तो बेहद आसान उपायों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं निक्टोफोबिया को दूर करने के उपाय। 

अंधेरे से डर को कैसे दूर करें? - Tips To Overcome Nyctophobia Symptoms In Hindi 

एक्सपोजर थेरेपी

एक्सपोजर थेरेपी निक्टोफोबिया सहित फोबिया को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बेहतरीन तकनीक है। अंधेरे के डर से निकलने के लिए मन को स्थिर करें और अंधेरे में समय बिताएं। इससे आपको अंधेरे से डर कम होने लगेगा। लेकिन, इसके लिए आपको मन और दिमाग को डर की तरफ नहीं ले जाना होगा। 

nyctophobia tips to overcome

करीबी से बात करें

यदि आपको अंधेरे में डर और बैचेनी महसूस होती है, तो ऐसे में आप इस बारे में दोस्त व फिजियोथेरेपिस्ट से बात कर सकते हैं। कई बार आप बिना किसी कारण डरने लगते हैं। इस स्थिति में मन को हल्का करने के लिए आप अपने करीबी दोस्त, रिश्तेदार या काउंसलर से बात कर सकते हैं। 

कमरे में रोशनी रखें

अगर आपको अंधेरे में डर लगता है, तो इसे कम करने के लिए आप कमरे में हल्की रोशनी कर सकता हैं। सोने से पहले आप टहलें। इससे आपको गहरी नींद आने में मदद मिलती है। सोते समय बिस्तर को साफ रखने से भी आपको बार-बार उठना नहीं पड़ेगा। इससे आपको रात के समय डर लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

नकारात्मक विचारों से दूर रहें

अंधेरे के बारे में नकारात्मक विचार और विश्वास निक्टोफोबिया के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इन विचारों को दिमाग पर हावी न होने दें। साथ ही, आप अंधेरे से डरने के कारण को पहचान कर उसे दूर करने का प्रयास करें। खुद पर आत्मविश्वास रखं और सकारात्मक विचारों की ओर ध्यान ले जाएं। 

सांसों से जुड़े योग 

स्ट्रेस और तनाव को दूर करने के लिए आप सांसों से जुड़े योग कर सकते हैं। रोजाना करीब 30 से 45 मिनट सांसों से जुड़े योग जैसे अनुलोम-विलोम, कपाल भाति आदि करें। सुबह के समय दौड़ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आपके ब्रेन तक ब्लड पहुंचाता है और स्ट्रेस व तनाव दूर होता है। इससे आपका डर धीरे-धीरे कम होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें : Claustrophobia: क्लौस्ट्रफोबिया क्या है और क्यों होता है?

अंधेरे में डरना एक मानसिक समस्या है। मन को शांत रखने और आत्मविश्वास को बढ़ाने से आप मन के किसी भी डर पर काबू पा सकते हैं। यदि, स्थिति गंभीर हो तो ऐसे में आप मनोचिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

Read Next

क्रूज (समुद्री यात्रा) पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी मतली और चक्कर आने की समस्या

Disclaimer