फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं ये 5 टिप्स, आप भी करें फॉलो

अगर आप कपल हैं और किसी कारणवश कंसीव नहीं कर पा रहे हैं तो नीचे दी गई टिप्स फॉलो कर सकते हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं ये 5 टिप्स, आप भी करें फॉलो


आज के समय में फर्टिलिटी एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखी जा रही है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फर्टिलिटी रेट में गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक साल 2050 तक भारत में फर्टिलिटी रेट में भारी गिरावट देखी जा सकती है। अगर आप कपल हैं और किसी कारणवश कंसीव नहीं कर पा रहे हैं तो नीचे दी गई टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार साबित होने वाली कुछ टिप्स। 

समय से करें शादी 

डॉ. अग्रवाल के मुताबिक अधिक उम्र में शादी करना भी इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण माना जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए सही उम्र यानि 25 से 28 तक शादी कर लेनी चाहिए। इससे इनफर्टिलिटी होने की आशंका कम होती है। इस उम्र में इनफर्टिलिटी का इलाज कराना भी अधिक प्रभावी साबित होता है। 

डाइट पर दें ध्यान 

इनफर्टिलिटी से बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको गाय का दूध, घी, ड्राई फ्रूट्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अनार, आंवला, केला, नारियल, बेरीज और एवोकाडो आदि का सेवन कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें 

प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करना आपको इनफर्टिलिटी के घेरे में लाकर खड़ा कर सकता है। रिसर्च के मुताबिक प्लास्टिक के डब्बे में खाना खाने या फिर प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से भी यह समस्या हो सकती है। 

एक्सरसाइज करें 

एक्सरसाइज और योग करना फर्टिलिटी बढ़ाने का बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर कम से 30 मिनट की एक्सरसाइज और योग जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप मेडिटेशन, रनिंग, स्विमिंग, स्ट्रेचिंग और योग आदि करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - प्राइमरी इंफर्टिलिटी की वजह से नहीं कर पा रही हैं कंसीव, तो जानें इसे दूर करने के उपाय

शराब पीने से बचें 

शराब पीने और धूम्रपान करना भी फर्टिलिटी घटने का एक बड़ा कारण है। इससे स्पर्म काउंट घटने के साथ ही शुक्राणुओं की मोबिलिटी भी घटती है, जिससे कंसीव करने में समस्या आ सकती है। यही नहीं कई बार पुरुष अपने पैंट की जेब में मोबाइल रखते हैं, इससे भी फर्टिलिटी कम होती है। 

Read Next

मिर्गी से जुड़े इन 5 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version