सभी के साथ रहकर लोग अक्सर अपने आसपास मौजूद छोटी-छोटी चीजों को इग्नोर कर देते हैं। वहीं अगर थोड़े समय के लिए यदि अकेला रहा जाए तो ध्यान न केवल खुद पर जाता है बल्कि व्यक्ति अपने आसपास मौजूद मौजूद छोटी छोटी चीजों पर भी ध्यान दे सकता है। 24 घंटों में से हम कुछ घंटे सोने में बिता देते हैं। वहीं कुछ घंटे दोस्तों के साथ, परिवार वालों के साथ, ऑफिस में और उसके बाद घर के कामों में निकल जाता है। ऐसे में खुद के लिए हम स्पेशल कोई समय नहीं निकाल पाते। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि दिन के 24 घंटों में से एक घंटा खुद के लिए निकाला जाए तो व्यक्ति न केवल फ्रेश महसूस कर सकता है बल्कि वह उन 1 घंटे में कुछ ऐसे कामों को भी कर सकता है, जिससे उसे खुशी मिले। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 24 घंटे में से 1 घंटे आप किन कामों को समय दे सकते हैं। इसके लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी (Dr. Chandni Tugnait, M.D (A.M.) Psychotherapist, Lifestyle Coach & Healer) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - फोन, लैपटॉप आदि गैजेट्स को रखें खुद से दूर
24 घंटों में केवल एक घंटा यदि आप फोन लैपटॉप या अन्य किसी गैजेट से खुद को दूर रखते हैं तो ऐसा करने से न केवल आपको इस बात का पता चलेगा कि आप अकेले भी खुश रह सकते हैं बल्कि आप अपने अंदर आ रहे बदलावों को भी महसूस कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के दिमाग में नए-नए विचारों का भी जन्म हो सकता है। ऐसे में एक घंटा गैजेट्स को खुद से दूर रखना जरूरी है।
2 - हॉबीज पर डालें रोशनी
दिन के 1 घंटे आप अपनी हॉबीज को समय दे सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपको पेटिंग का शौक है या आपको गिटार बजाना पसंद है तो आप उस एक घंटे में अपने शौक को समय दे सकते हैं और अपनी कला को और निखार सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आपको खुशी मिलेगी बल्कि आप अपने अंदर के टैलेंट को भी समझ पाएंगे।
3 - बाहर जाएं
जरूरी नहीं कि आप अपने तय किए 1 घंटे में कुछ काम घर पर ही रहकर करें। आप चाहें तो अकेले भी बाहर निकल सकते हैं और अपने आसपास मौजूद चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल आप फ्रेश महसूस करेंगे कि आपको पता भी चलेगा कि आपके आसपास कौन-कौन सी चीजें मौजूद हैं। इससे आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी।
3 - करें एक्सरसाइज
पूरे दिन काम करने के बाद यदि आप एक घंटा अपने लिए निकाल रहे हैं तो ऐसे में आप उस घंटे खुद को फिट रखने के लिए नई-नई एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि एक्सरसाइज के बाद और उससे पहले व्यक्ति को कम से कम दो-तीन घंटों तक कुछ नहीं खाना चाहिए। ऐसे में व्यक्ति एक्सरसाइज करने से पहले इस बात का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें- दिनभर टेंशन से घिरे रहते हैं आप? जानें मन को शांत करने के 5 तरीके और फायदे
4 - अपने पुराने कामों को निपटाएं
आपके पास कोई पेंडिंग काम है या आप बहुत समय से किसी काम को पूरा करना चाहते हैं और उसके लिए आपको समय नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में आप अपने द्वारा निकाले गए इस घंटे में उस काम को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि बचे काम के बारे में सोचने से अक्सर व्यक्ति को एंग्जायटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अपने पेडिंग काम को खत्म करना जरूरी है।
5 - अपने रिलेशनशिप पर करें काम
अकसर ज्यादा काम के कारण या फिर व्यस्त जीवन शैली के कारण अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाते, जिसके कारण रिश्ते कमजोर होने लगते हैं। यदि आपके पार्टनर की ये शिकायत है कि आप उन्हें समय नहीं दे पाते तो ऐसे में आप अपने द्वारा निकाले गए इस 1 घंटे में अपने रिलेशनशिप पर काम कर सकते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
6 - नींद करें पूरी
ज्यादा काम के कारण और उथल-पुथल जीवनशैली के कारण अक्सर लोग नींद भरपूर मात्रा में नहीं ले पाते। ऐसे में आप अपने द्वारा निकाले गए इस एक घंटे में अपनी नींद को पूरा कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी बॉडी रिलैक्स महसूस करेगी बल्कि आपको खुशी भी मिलेगी और आपका शरीर और ऊर्जावान भी बना रह सकता है।
इसे भी पढ़ें- शारीरिक और मानसिक थकान का कारण बन सकते हैं नकारात्मक विचार, जानें नेगेटिव सोच को पॉजिटिव कैसे बनाएं
7 - अपनी ब्यूटी पर भी दें ध्यान
अकसर आपने देखा होगा कि व्यस्त जीवन शैली के कारण अक्सर हम खुद पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए आप अपने द्वारा तय किए गए घंटे में कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं और अपनी ब्यूटी को बरकरार रख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप फेस मास्क या कोई अच्छा सा हेयरकट भी ले सकते हैं। इससे भी व्यक्ति को अच्छा महसूस होगा।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि 24 घंटों में से यदि खुद के लिए केवल 1 घंटा निकाला जाए तो ऐसा करने से ना केवल व्यक्ति रिलैक्स महसूस कर सकता है बल्कि खुश और अपने अंदर उर्जा भी महसूस कर सकता है। इससे अलग व्यक्ति इस 1 घंटे में कुछ ऐसे कामों को कर सकता है, जिससे उसकी स्किल्स भी डिवेलप हो और उसके अंदर का आत्मविश्वास भी बढ़े।