शेविंग के बाद निकलते हैं दाने, तो बदलें शेविंग की ये गलत आदतें

कई बार शेविंग के गलत तरीके से त्वचा संबंधी रोग जैसे मुंहासे, रैशेज, बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि भी हो जाते हैं। अगर आपको भी शेव करने के बाद त्वचा संबंधी परेशानियां होती हैं तो आपको अपने शेविंग का तरीका बदलना पड़ेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
शेविंग के बाद निकलते हैं दाने, तो बदलें शेविंग की ये गलत आदतें

अगर आप क्लीनशेव रहना पसंद करते हैं तो आपको दाढ़ी जल्दी-जल्दी बनाने की जरूरत पड़ती है। शेविंग का भी एक तरीका होता है, जिससे ज्यादातर लोग अंजान होते हैं। इसलिए लगातार गलत तरीके से शेविंग करने से आपकी त्वचा एक समय बाद ढीली और काली पड़ जाती है। कई बार शेविंग के गलत तरीके से त्वचा संबंधी रोग जैसे मुंहासे, रैशेज, बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि भी हो जाते हैं। अगर आपको भी शेव करने के बाद त्वचा संबंधी परेशानियां होती हैं तो आपको अपने शेविंग का तरीका बदलना पड़ेगा और कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

पहले चेहरा धुलें

शेविंग से पहले चेहरे को धुलना जरूरी है। इसके लिए अगर हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं तो दाढ़ी बनाते समय जलन कम होती है। गुनगने पानी से दाढ़ी को भिगा लेने से शेव भी आसानी से और स्मूथ बनती है। इसके अलावा गुनगुने पानी से चेहरे का तैलीयपन निकल जाता है और डेड स्किन सेल्स भी साफ हो जाती हैं। अगर शेव के समय जलन ज्यादा होती है या दाढ़ी बहुत हार्ड है तो शेव से पहले गर्म पानी में भीगे तौलिए से दाढ़ी को पांच मिनट तक मुलायम कर लें।

इसे भी पढ़ें:- आखिर क्‍यों पुरुषों को चाहिए अलग सौंदर्य उत्‍पाद

ब्रश कैसा हो

शेविंग का ब्रश बिल्कुल मुलायम होना चाहिए। ब्रश अगर कड़ा होगा तो गाल पर इसे चलाने के बाद जलन और दर्द हो सकता है। हार्ड ब्रश के इस्तेमाल से आपके गालों पर पिंपल होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि इससे गालों की त्वचा पर घाव हो सकते हैं।  इससे आपके गाल की स्किन कट सकती है और कई तरह के स्किन इंफेक्शन हो सकते हैं। कुछ लोग क्रीम के बजाय फोम का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए वो हाथों से ही फोम को चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन फोम को भी हाथों की बजाय ब्रश से ही लगाना चाहिए क्योंकि हाथों के जर्म्स और बैक्टीरिया स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 

रेजर कैसा हो

अगर आप वन टाइम रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो रेजर में अच्छी क्वालिटी का ब्लेड लगाना जरूरी है। अगर आप कई बार इस्तेमाल किये जाने वाला रेजर इस्तेमाल करते हैं तो उसके ब्लेड की क्वालिटी खराब होने पर उसे तुरंत बदल दें। इसके अलावा हर बार दाढ़ी बनाने से पहले रेजर के 5 मिनट गर्म पानी में डुबाकर रखें। इससे ब्लेड पर लगे जर्म्स खत्म हो जाते हैं और ब्लेड दाढ़ी पर स्मूथली चलती है।

इसे भी पढ़ें:- ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स के स्‍थान पर नींबू से खूबसूरती पाने के पांच उपाय

ऐसे बनाएं शेव

अगर आपको दाढ़ी बनाने के बाद पिंपल निकलते हैं तो दाढ़ी हमेशा ऊपर से नीचे की ओर बनाएं क्योंकि बाल इसके विपरीत दिशा में निकलते हैं। अगर आप चिकनाई के चक्कर में उल्टी दिशा में दाढ़ी बनाते हैं तो इससे आपकी त्वचा छिलने का डर रहता है और त्वचा खुरदुरी हो सकती है। इसके अलावा रेजर को आराम से चलाना चाहिए। शेविंग में जल्दबाजी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।

आफ्टर शेव जरूर लगाएं

शेव करने के बाद चेहरे पर आफ्टर शेव लोशन या स्प्रे जरूर लगाएं। इससे दाढ़ी बनाने के दौरान चेहरे पर जो जर्म्स और बैक्टीरिया रहते हैं वो चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। अगर आपको आफ्टर शेव लगाने से बहुत ज्यादा जलन होती है तो फिटकरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Skin Care In Hindi

Read Next

गुनगुनी धूप में ना फरमाएं आराम, हो सकता है स्किन को नुकसान

Disclaimer