
खुशबू से एलर्जी होती है...
खाने से एलर्जी होती है....
धूल-प्रदुषण से एलर्जी होती है...
हर किसी को किसी न किसी चीज से एलर्जी होती है और एलर्जी की इस समस्या का समाधान भी होता ही है। लेकिन जब एलर्जी आपको हर किसी से अलग कर दे और उसका समाधान भी ना हो तो?
इस पेज पर:-
जी हां। आपने कई तरह की एलर्जी के बारे में सुना होगा। लेकिन आपने इस ‘अजब एलर्जी’ एलर्जी के बारे में नहीं सुना होगा जो इस महिला को है। ये एक अजीबोगरीब समस्या है जिसमें इस महिला को अपने पति से भी एलर्जी है।

पति की खुशबू से एलर्जी
वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि महिलाएं पुरुषों की तरफ उनके शरीर से निकलने वाली खुशबू के कारण भी आकर्षित होती है। संक्षेप में कहें तो महिलाओं को पुरुषों के शरीर से निकलने वाली खुशबू पसंद है। लेकिन इस महिला को अपने पति के शरीर से आने वाली खुशबू से ही समस्या है। ये महिला अपने पति के शरीर से आने वाली खुशबू को सहन नहीं कर पाती है।
इसे भी पढ़ें- गुस्से में 'मैग्नेटिक बॉय' बन जाता है ये बच्चा, जानें कैसे
एक साल से रह रहे अलग
महिला की इस समस्या के कारण दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। महिला अपने पति से अलग दूसरे कमरे में रहती है। दरअसल, अमेरिका में रहने वाली जोआना वाटकिंस की उम्र 29 साल है और उसे एलर्जी सेल एक्टिवेशन सिन्ड्रोम नाम की बीमारी है। इसके चलते जोआना को हर चीज से एलर्जी हो गई है। जोआना की सुरक्षा और देखभाल में लगे पति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जोआना को डॉक्टर ने हिदायत दी है कि वो अपने पति से बिना मास्क पहनें ना मिले। जोआना के पति ने उसके कमरे को प्लास्टिक से पूरी तरह से कवर कर दिया है। पति की कोशिश है कि कमरे में धूल, रोशनी आदि न आ सके।
Read more articles on Medical miracles in Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version