Expert

मिलेट्स खाने से पहले जान लें ये 9 जरूरी बातें, सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे

Things To Do And Not To Do Before Eating Millets In Hindi: मिलेट्स यानी मोटे अनाज खाने से पहले इसे अच्छी तरह पकाएं और ज्यादा मात्रा में न खाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिलेट्स खाने से पहले जान लें ये 9 जरूरी बातें, सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे


Things To Do And Not To Do Before Eating Millets In Hindi: खराब जीवनशैली ने लोगों को कई तरह की बीमारियां दे दी हैं। तमाम डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान और लाइफस्टाइल में अच्छी आदतों को शामिल करना चाहिए। खासकर स्लीपिंग पैटर्न का ध्यान रखना चाहिए और जंक फूड या प्रीजर्व्ड फूड खाने से बचना चाहिए। जबकि, लोगों इस तरह खानपान की बुरी आदतें शुमार हो चुकी हैं। इससे लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं, कमजोर इम्यूनिटी और कई तरह की बीमारियां आसानी से हो जाती हैं। इन सबसे बचने के लिए मिलेट्स का सेवन किया जा सकता है। मिलेट्स यानी मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और मुख्य विटामिन के अच्छे स्रोत होते हैं। इनमें मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हृदय रोगों से बचाता है, डायबिटीज होने से रोकता है। यही कारण है कि कई लोग इसे अपनी डाइट का अहम हिस्सा बना चुके हैं। लेकिन, देखने वाली बात ये है कि अगर आप इसका गलत तरीके से सेवन करते हैं, तो इससे फायदा होने के बजाय आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए, जरूरी है कि इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। इसका सेवन करने से पहले क्या करना है और क्या नहीं? इस बात पर गौर जरूर करें। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

मिलेट्स का सेवन करने से पहले क्या करें- Things To Do Before Eating Millets In Hindi 

Things To Do

सही विकल्प चुनेंः आमतौर पर हमारे यहां मिलेट्स गर्मियों के मौसम में खाए जाते हैं। इसलिए, आपको ऐसे मिलेट्स चुनने चाहिए, जो आपकी बॉडी को ठंडक दें। इस तरह के मिलेट्स बॉडी टेंप्रेचर को कंट्रोल में रखते हैं और आपको गर्मी से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे मिलेट्स आप बदलते मौसम में भी खा सकते हैं।

खूब पानी पिएंः मिलेट्स का सेवन कर रहे हैं, तो काफी ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। दरअसल, मिलेट्स फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। अगर आप मिलेट्स खाने के साथ-साथ पानी नहीं पीते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 5 मिलेट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

तरह-तरह की चीजें डाइट में शामिल करेंः मिलेट्स भले ही कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसकी मदद से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इसके बावजूद, आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी डाइट में तरह-तरह की चीजों को शामिल करें। इसमें विभिन्न प्रकार की डिशेज, जैसे दलिया, सलाद, फल आदि शामिल हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति बनी रहती है।

फ्रेश मिलेट्स खाएंः कुछ लोगों की आदत होती है कि कई दिन पुराने मिलेट्स भी खा लेते हैं। ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। हमेशा ताजा मिलेट्स का सेवन करें, बिल्कुल उसी तरह जैसे आप ताजा फल या सब्जियों का सेवन करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मिलेट्स खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

मात्रा संतुलित रखेंः मिलेट्स को बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाना सही नहीं होता है। इसलिए, डाइट में मिलेट्स के साथ-साथ प्रोटीन, फैट और बैलेंस्ड डाइट का भी संतुलन बनाए रखें।

स्प्राउटेड मिलेट खाएंः मिलेट्स को स्प्राउट के तौर पर भी खाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक रात पहले पानी में भिगोना होगा। इससे में अंकुर निकल आएंगे, जिसका आप सेवन कर सकते हैं। यह भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

मिलेट्स का सेवन करने से पहले क्या न करें- Things Not To Do Before Eating Millets In Hindi

अधिक मात्रा में सेवनः जैसा कि किसी भी चीज की अति सही नहीं होती है। इसी तरह, मिलेट्स का भी ओवर कंसम्पशन यानी ज्यादा मात्रा में सेवन करना सही नहीं है।

पानी में भिगो लेंः कुछ मिलेट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें पानी में अच्छी तरह भिगोने के बाद पकाया जाना चाहिए। ऐसा न किए जाने पर मिलेट्स कच्चे रह जाते हैं और सही तरह पकते नहीं है। अधपके मिलेट्स खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं

रिफाइंड मिलेट्स न खाएंः स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप ज्यादा मात्रा में रिफाइंड मिलेट्स का सेवन न करें। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

ज्यादा मसाले से न पकाएंः अक्सर लोग मोटा अनाज को काफी मसालों से साथ पकाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। मसालों की वजह से भले यह खाने में स्वादिष्ट हो जाए, लेकिन पोषक तत्वों में कमी होने लगती है। हल्के-फुल्के मसालों के साथ पकाया जा सकता है।

image credit: freepik

Read Next

अंडे के साथ कभी न करें इन 6 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer