तकनीक के क्षेत्र में हर दिन हो रही नई खोजों ने बढ़ती जानलेवा बीमारियों के स्तर को कम किया है। यह तकनीक का ही कमाल है जिसके कारण है जिसके माध्यम से कैंसर, ह्रदय और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज काफी हद तक आसान हो चुका है। इसी क्रम में एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी मशीनों ने मेडिकल क्षेत्र में क्रांति हैं। ये तीनों ऐसी तकनीक हैं जिनके माध्यम से कई तरह की बीमारियों की जानकारी जुटाने में एक्सपर्ट इनकी मदद लेते हैं। आज हम आपको इन तकनीकों से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताने जा रहे हैं जो हर किसी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इसे भी पढ़ें: जानिये क्यों होता है अपेंडिसाइटिस यानि अपेंडिक्स का दर्द और कैसे करें इससे बचाव
एक्स-रे
- एक्स-रे कराने के लिए जा रहे हैं, तो मेटल साथ न लेकर जाएं। रेडिएशन से बचने के लिए यह जरूरी है।
- उस अंग के आसपास कोई भी मेटल की वस्तु नहीं होनी चाहिए जिसका आप एक्स-रे कराने जा रहे हैं।
- जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं उन्हें अक्सर एक्स-रे जांच के लिए मना किया जाता है, इससे नवजात पर बुरा असर पड़ता है।
- अगर पेट के किसी हिस्से में एक्स-रे जांच होनी है तो खाली पेट कभी भी न जाएं। इससे आपके पेट को नुकसान पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें: खतरनाक बीमारी है लिवर सिरोसिस, तुरंत बदलें अपने खान-पान की आदतें
सीटी स्कैन
- सीटी स्कैन को कंप्यूटेड टोमोग्राफी भी कहा जाता है। सीटी स्कैन और एक्स-रे में काफी सामानता पाई जाती है। इसकी प्रक्रिया कंप्यूटर द्वारा होती है।
- सीटी स्कैन करने वाले स्पेशलिस्ट को पेशेंट की पूरी मेडिकल हिस्ट्री पता होनी चाहिए।
- अगर जांच सुबह 8 से 9 बजे के बीच होनी है तो उस दिन से पहले ही रात में 12 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
- जांच के दौरान सूती कपड़ा पहनना सही होता है।
- अगर मधुमेह के मरीज हैं तो आपका शुगर लेवल 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इसके अलावा अपके कपड़े मेटल फ्री होंने चाहिए, जांच से पहले ये जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें: रात में कभी ना खाएं ये 5 लाल चीजें, पड़ जाएंगे बीमार
एमआरआई
- जिस दिन आपको एमआरआई स्कैन कराना है। उस दिन आप पानी के अलावा जरूरी दवाईयां ही ले सकते हैं।
- कुछ बीमारियों में एमआरआई से 4 घंटे पहले तक ही खाना खाने की सलाह विशेषज्ञ देते हैं। इसके लिए आप भी अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
- एमआरआई स्कैन कराने से मेकअप बिलकुल भी न करें।
- जिसे एमआरआई करानी है उसे अपना पूरा मेडिकल रिकॉर्ड साथ जरूर ले जाना चाहिए।
- मेटल से बनी कोई भी वस्तु जैसे- आभूषण, घड़ी, अंगूठी या अन्य कोई भी मेटल की चीज न पहन कर जाएं।
- खासबात यह है कि मेटल के बने नकली दांत और विग भी बाहर उतारकर जांच के लिए जाना चाहिए। दरअसल, इनमें भी मेटल के टुकड़े होते हैं।
- इसके अलावा कान की मशीन, हेयर पिन आदि भी निकालकर ही जांच के लिए जाएं।
- महिलाओं के लिए एक खास बात ध्यान रखने वाली है, ब्रा पहनकर न जाएं क्यों कि उसमें भी मेटल वायर होता है।
- इन सब के अलावा मरीज को चश्मा, पर्स, सिक्के, शूज, आदि चीजें साथ नहीं रखनी चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Others Diseases In Hindi