एक्सरसाइज करें तो ध्यान रखें ये 6 नियम, मांसपेशियों में नहीं आएगा खिचांव

एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जो कभी-कभी एक्सरसाइज करते हैं या कभी एक्सरसाइज करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज करें तो ध्यान रखें ये 6 नियम, मांसपेशियों में नहीं आएगा खिचांव


एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जो कभी-कभी एक्सरसाइज करते हैं या कभी एक्सरसाइज करते हैं। जो लोग पहली बार जिम करते हैं वह बहुत उत्सुक और ओवर एक्साइटिड होते हैं। वह जोश जोश में हैवी वर्कआउट करने लगते हैं। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे नियम बता रहे हैं जिन्हें पहली बार एक्सरसाइज करने वालों को ध्यान में रखने चाहिए।

  • शुरुआती दौर में अचानक भारी वज़न न उठाएं। पहले एक किलो के वजन से शुरू करें, धीरे-धीरे डंबल्स का वेट बढ़ाएं।  इसके लिए हमेशा ट्रेनर के इंस्ट्रक्शंस फॉलो करें। मसल्स की चोट से भी बचना जरूरी है। एक बार मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग हो जाती हैं तो व्यायाम आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए रोज करें प्लैंक एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

  • व्यायाम या वॉक के दौरान अगर कोई पार्टनर हो तो इससे प्रेरणा मिलती है और शरीर को जल्दी लाभ भी मिलता है। कोई कंपनी हो तो थकान जल्दी नहीं महसूस होती, साथ ही खुद को कंपेयर करने का मौका भी मिल जाता है।
  • वर्कआउट के अलावा फिट रहने के लिए अच्छी नींद भी ज़रूरी है। कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद लें। इसके लिए रात में समय पर सोएं और सोने से पहले भारी भोजन और टेक्नोलॉजी के उपयोग से बचें।
  • एक्सरसाइज़ करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर मिलें और अपना फुल बॉडी चेकअप करवाएं। अपने शरीर की ज़रूरत समझें और उसी के अनुसार शुरुआत करें।
  • स्वस्थ और फिट रहने के लिए जिम जॉइन करना चाहते हों तो अपने घर के आसपास ऐसा जिम तलाश करें, जहां प्रोफेशनल ट्रेनर हो। वहां वर्कआउट करने वाले अन्य लोगों से भी बातचीत करें और फीडबैक लें। ध्यान रखें, जिम का माहौल और लोकेशन भी मायने रखती है, तभी वहां कंफर्टेबल महसूस करेंगे।
  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोज कम से कम 5-10 मिनट प्राणायाम अवश्य करें। इससे व्यायाम का अधिक लाभ मिल सकेगा।
  • अगर आप वर्कआउट रूटीन शुरू कर रहे हैं तो अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे परिवर्तनों पर ध्यान देना भी जरूरी है, तभी आगे इम्प्रूव करने में मदद मिलेगी। शुरू में सप्ताह में तीन या चार दिन कम समय के लिए व्यायाम करें। इसके बाद धीरे-धीरे फ्रीक्वेंसी बढ़ाएं और सप्ताह में पांच दिन तक वर्कआउट करें। हफ्ते में एक या दो दिन शरीर को आराम देना भी जरूरी है। उत्साह में आकर शरीर को बहुत न थकाएं।

इसे भी पढ़ें : रोज 10 मिनट निकालकर करिये ये 5 योगासन, कभी नहीं होगा डायबिटीज

  • जिम वर्कआउट करें या आउटडोर वॉकिंग या रनिंग, इसके साथ 20 मिनट की स्ट्रेचिंग घर पर भी करें। इससे मांसपेशियां मज़बूत बनेंगी और शरीर में लचीलापन आएगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports and Fitness In Hindi

Read Next

रोज 10 मिनट करें 'हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग', रहेंगे फिट और हेल्दी

Disclaimer