आमतौर पर समुद्री शैवाल को जैली बनाने वाले कच्चे पदार्थ के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा इसे आइस फूड या अन्य तरह के खाद्य पदार्थ के तौर पर लोग प्रयोग में लाते हैं। आपको बता दें कि समुद्री शैवाल खासतौर समुद्र के जल को साफ करता है। खाद्य पदार्थ के तौर समुद्री शैवाल बहुत उपयोगी होता है। अगर हम समुद्र में पाए जाने वाले दूसरे खाद्य पदार्थों की बात करें तो उन सभी पदार्थों से ज्यादा पोषक तत्व समुद्री शैवाल में होता है। इनमें हमारे शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर मोटापा करने जैसी खूबियां मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें : चोट या खरोंच को चाटना है कितना सही? जानें
क्या है समुद्री शैवाल ?
समुद्री खरपतवार (Seaweed) समुद्र के नितल में स्थित बहुकोशीय शैवाल (एल्गी) हैं। इसके अन्तर्गत लाल, भूरे और हरे शैवाल की कुछ प्रजातियाँ आती हैं। समुद्री खरपतवारों को उपयोग के अनुसार भी वर्गीकृत किया जाता है। इसका उपयोग खाद्य, चिकित्सीय, उर्वरक, फिल्टरण या औद्योगिक से किया जाता है। यह आमतौर पर समुद्री शैवाल के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें : कौन सा चॉकलेट है हेल्दी ? वाइट, मिल्क या डार्क !
समुद्री शैवाल के गुण
1 समुद्री शैवाल में लगभग 46 तरह के खनिज पदार्थ, 11 विटामिन और 16 प्रकार के एमिनो एसिड होते हैं इसके अलावा प्रोटीन भी मौजूद होते हैं जो हमारी कोशिकाओं का पुनर्निर्माण करने के साथ ही उन्हें व्यवस्थित रखती हैं।
2 समुद्री शैवाल में आयोडीन की मात्रा अधिक होती है जो थॉयराइड ग्रंथि को सुचारू रूप से रखने में मदद करती है।
3 समुद्री शैवाल में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो वजन को नियंत्रित रखता है। थॉयराइड ग्रंथि को स्वस्थ्य रखता है। शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम को भी अच्छा रखता है जो कि वजन कम करने में मददगार है।
4 इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा नही रहता है। खासकर महिलाओं को होने वाले कैंसर से बचाव करने में समुद्री शैवाल अच्छी भूमिका निभाता है।
5 समुद्री शैवाल हमारे शरीर पर पड़ने वाले रेडिएशन यानी विकिरण के प्रभाव से बचाता है। क्यों कि इसमें मौजूद सोडियम एल्गिनेट हमारे शरीर की कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi