वेट लॉस में फादेमंद ये सब्जियां रखती हैं कौन-सी तासीर? जानें

सब्जियों में मौजूद तासीर बहुत गुणकारी होती है। किस सब्जी की क्या तासीर होती है, इस आर्टिकल से आप और बेहतर तरह से जान सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस में फादेमंद ये सब्जियां रखती हैं कौन-सी तासीर? जानें


आप रोज अपनी डाइट में कई तरह की सब्जियों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हरी और पत्तेदार सब्जियां इतनी फायदेमंद क्यों होती हैं? नहीं जानते, तो हम आपको बता देते हैं। दरअसल इसमें मौजूद तासीर इन सब्जियों को और अधिक सेहतमंद बनाती है। देखा गया है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कम होने के कारण उसे कई बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसा बदलते मौसम के साथ भी होता है। सब्जियां, शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती हैं। आइए जानते हैं विभिन्न सब्जियों और उसमें मौजूद तासीर के बारे में।

veggie

लौकी

लौकी ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन करना सभी पसंद करते हैं। यह हेल्दी लोगों के साथ मरीजों के लिए सबसे बेहतर सब्जी मानी जाती है। इसकी सबसे अधिक खासियत इसमें मौजूद पानी की मात्रा है, यानी इसमें 96 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इससे वजन भी नहीं बढ़ता, क्योंकि 100 ग्रा. लौकी में केवल 12 कैलोरी ही होती है। फाइबर से भरपूर यह सब्जी आपको गर्मी के मौसम में तरोताजा रखती है।

बींस

हरी बींस खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं। ये बहुत ही हल्की होती है और आसानी से पच भी जाती हैं। हरी बींस को आलू के साथ भी खाया जा सकता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसमें हेल्दी फाइबर होता है, जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवेल कम होता है और दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।

टिंडा

टिंडा ऐसी सब्जी है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। पचने में आसान टिंडा पेट की सभी समस्याओं खासकर एसिडिटी को दूर करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन निकालर बीमारियों से बचाते हैं। वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। इसमें कम कैलोरी होती हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, आयरन, थियामीन और नियासीन जैसे जरूरी तत्व भी मौजूद होते हैं।

कद्दू

कद्दू की कई रेसिपी आप आजमा सकते हैं। मीठा कद्दू कई लोगों का फेवरेट भी होता है। फाइबर से भरपूर कद्दू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। 100 ग्राम कद्दू में मात्र 26 कैलोरी होती है। इसमें फ्लेवोनॉइड पॉली फिनॉलिक एंटी-ऑक्सिडेंट जैसे ल्यूटिन, जैनथिन और कैरोटिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

करेला

करेले का स्वाद जितना कड़वा होता है, वह सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, के, बी-2, सी और मैग्नीशियम के अलावा दूसरे जरूरी तत्व होते हैं। अगर आपको ब्लड शुगर की शिकायत है, तो इसका सेवन करें।

तुरई

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और गर्म हवा के थपेड़ों से बचाने के लिए आपके पास कई विकल्प हो सकते हैं। तुरई या तोरी, आपके लिए एक ऐसा ही विकल्प है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसमें विटामिन ए और सी होता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो मोटापा कम करने में भी मददगार है।

इसके अलावा नींबू, खीरा, अजमोद आदि कई ऐसी सब्जियां हैं, जिसमें मौजूद तासीर आपको हेल्दी रखेंगी। तो अगली बार हरी सब्जियों को देखकर नाक न सिकोड़ें, बल्कि चाव से खाएं और स्वस्थ रहें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source- Shutterstock

Read More Diet Related Articles In Hindi

Read Next

पुरूषों के लिए क्‍यों जरूरी है टेस्‍टोस्‍टेरान हार्मोन, जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version