Doctor Verified

World Kidney Day: शरीर के इन हिस्सों पर सूजन है किडनी रोग होने का संकेत, न करें नजरअंदाज

किडनी रोग होने पर शरीर में सूजन होना बेहद आम है। किडनी खराब होने पर शरीर के इन हिस्सों पर सूजन हो सकती है। जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
World Kidney Day: शरीर के इन हिस्सों पर सूजन है किडनी रोग होने का संकेत, न करें नजरअंदाज


Kidney Damage Signs in Hindi: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ रहने के लिए किडनी का ठीक रखना बहुत जरूरी होता है। अगर किडनी में कोई खराबी आती है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आजकल के खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी रोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, किडनी फेलियर की वजह से कई लोग अपनी जान तक गंवाते हैं। ऐसे में किडनी जैसे जरूरी अंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day 2024) मनाया जाता है। आपको बता दें कि मार्च के दूसरे वीरवार को हर साल विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। आज इसी दिवस के मौके पर जानते हैं कि किडनी रोग होने पर शरीर के किन हिस्सों पर सूजन होती है। आइए, Gini हेल्थ के मेडिकल डायरेक्टर और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अनिल भंसाली से जानते हैं-

शरीर के इन हिस्सों पर सूजन है किडनी रोग होने का संकेत- Swelling on These Body Parts Indicate Kidney Disease in Hindi

swelling in legs

1. पैरों में सूजन

किडनी खराब होने पर पैरों में सूजन होना एक आम लक्षण है। जब किडनी खराब होती है, तो पैरों में सूजन होना इसका पहला लक्षण भी हो सकता है। अगर आपको पैरों और टखनों में सूजन हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। पैरों में सूजन होने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। हालांकि, पैरों में सूजन, सिर्फ किडनी रोग का ही संकेत नहीं है। कई अन्य कारणों की वजह से भी पैरों में सूजन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- विश्व किडनी दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व, इतिहास और थीम

2. चेहरे पर सूजन

वैसे तो कभी-कभी चेहरे पर सूजन होना आम बात है। लेकिन अगर आपके चेहरे पर अक्सर ही सूजन रहती है, तो इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। किडनी खराब होने पर अक्सर सुबह के समय चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है। जब किडनी रोग होता है, तो व्यक्ति को सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन का अनुभव हो सकता है। अगर आपको भी चेहरे पर सूजन नजर आ रही है, तो इस स्थिति में आपको एक बार किडनी की जांच जरूर करवानी चाहिए। 

3. आंखों पर सूजन

अगर नींद पूरी न हो, तो आंखों या आंखों के आस-पास के एरिया पर सूजन हो सकती है। लेकिन अगर अक्सर ही आंखों या पलकों के नीचे सूजन बनी रहती है, तो यह किडनी रोग का संकेत हो सकता है। अगर आपको आंखों के नीचे सूजन नजर आती है, तो किडनी की जांच जरूर करवाएं। किडनी खराब होने पर सुबह के समय पलकों के नीचे सूजन नजर आ सकती है। इस स्थिति को मेडिकल टर्म में पेरिआरबिटल एडिमा के रूप में जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- World Kidney Day 2024: किडनी की देखभाल से जुड़े इन 3 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? तो जानें इनकी सच्चाई

4. पेट में सूजन

किडनी खराब होने पर आपको पेट में भी सूजन हो सकती है। हालांकि, पेट की सूजन का अनुभव आपको लंबे समय बाद हो सकता है। पेट में सूजन होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको पेट में सूजन का अनुभव हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

Read Next

क्या टीबी (Tuberculosis) के कारण वजन घट सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer