Thyroid Problem: थायराइड होने से पहले शरीर देता है ये अजीब से संकेत, अक्सर लोग कर देते हैं इग्नोर

वर्तमान समय में 40 मिलियन से भी ज्यादा लोग इस रोग की चपेट में हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं में थायराइड आम होता है। आइए जानते हैं इसके आम लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
Thyroid Problem: थायराइड होने से पहले शरीर देता है ये अजीब से संकेत, अक्सर लोग कर देते हैं इग्नोर


थायराइड एक ऐसी बीमारी है जो वर्तमान समय में तेजी से अपने पैर पसार रही है। क्योंकि थायराइड के लक्षण बहुत ही सामान्य दिखते हैं इसलिए लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लापरवाही का ही नतीजा है कि आज की तारीख में 40 मिलियन से भी ज्यादा लोग इस रोग की चपेट में हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं में थायराइड आम होता है। आपको बता दें कि यह बीमारी थायराइड ग्रंथि के बढ़ने के कारण होती है। यह ग्रंथि तितली के आकार की होती है, जो कि शरीर की कई जरूरी गतिविधियों को नियंत्रित करती है। आज हम आपको थायराइड होने से पहले शरीर में दिखने वाले बदलावों के बारे में बता रहे हैं। यदि आप भी इन लक्षणों को अपनी बॉडी में नोटिस कर रहे हैं तो  तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्रेन फॉग

आपकी थायरॉइड ग्रंथि आपके मस्तिष्क को कुछ निश्चित हार्मोन भेजती है ताकि उसे कई काम करने में मदद मिले। जब हाइपोथायरायडिज्म उन हार्मोनों की धारा को धीमा कर देता है, तो इसका एक साइडइफेक्ट दिखता है और वह है "ब्रेन फॉग"। जिसके चलते आपको आपको ध्यान केंद्रित करने, चीजों को याद रखने और स्पष्ट रूप से सोचने में मुश्किल आती है।

मूड में बदलाव

क्या आप दुखी और असहज महसूस कर रहे हैं? इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमे थायराइड भी एक है। अवसाद थायरॉयड के जन्म का सबसे पहला संकेत होता है। चिंता भी इससे जुड़ी हुई है। हाइपोथायरायडिज्म होने पर उदासी महसूस करना बहत ही आम बात हो जाती है और हाइपोथायरायडिज्म के साथ एंग्जाइटी होना भी आम है।

इसे भी पढ़ें: दो तरह के होते हैं थायरॉइड डिसऑर्डर, एक्‍सपर्ट से जानें इसके लक्षण और उपचार

प्रेग्नेंसी प्रॉब्लम

अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आपको थायरॉयड नामक रोग है, तो गर्भवती होने पर आपको जटिलताएं होने की अधिक संभावना होती है, जैसे कि प्रीक्लेम्पसिया नामक स्थिति। जिसके चलते महिला को गर्भपात या स्टिलबर्थ होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा थायराइड से ग्रस्त महिला प्रिमेच्योर बेबी या फिर अंडरवेट बेबी को भी जन्म दे सकती है।

इसे भी पढ़ें: जन्म के बाद ही हो जाना चाहिए हर शिशु का थायरॉइड टेस्ट, जानें क्यों है ये टेस्ट महत्वपूर्ण

पीरियड्स प्रॉब्लम

मासिक धर्म के दौरान कई तरह के दिक्कत महसूस होना थायराइड होने का एक संकेत हो सकता है। कम पीरियड्स होना, पहले की तुलना में ज्यादा होना या फिर पीरियड्स के दौरान अनियमितत होना भी थायराइड होने का एक संकेत हो सकता है। यदि आपको पिछले कई महीनों से पीरियड्स हुए ही नहीं है तो यह भी थायराइड होने का एक संकेत है। थायरॉइड से ग्रस्त लड़कियों को समय से बहुत पहले या फिर बहुत देर में भी पीरियड्स होते हैं।

चेहरे में सूजन

क्या आपको चेहरे में रुखापन या सूजन की शिकायत रहती है? अगर हां, तो यह भी थायराइड की चपेट में आने का एक मुख्य लक्षण है। इस तरह की सूजन को अक्सर पलकों, होंठों और जीभ में सबसे अधिक नोटिस किया जाता है।

Read More Articles On Other Diseases In Hindi 

Read Next

Smiling Depression: साइलेंट किलर है स्माइलिंग डिप्रेशन, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के टिप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version