Sunny Leone's Birthday: खुद को कैसे फिट रखती हैं सनी लियोनी? जानें उनके डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का आज 38वां जन्मदिन है। अपने हॉट लुक्स और फिटनेस के लिए सनी काफी चर्चित रहती हैं। उनका डाइट और वर्कआउट प्लान आपके लिए काफी प्रेरणादायक हो सकता है। सनी बता रही हैं कि वो इस उम्र में भी खुद को कैसे रखती हैं फिट...
  • SHARE
  • FOLLOW
 Sunny Leone's Birthday: खुद को कैसे फिट रखती हैं सनी लियोनी? जानें उनके डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स


बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनी लियोनी अपनी बोल्ड इमेज के लिए पहचानी जाती हैं। भारत में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। 2017 में सनी लियोनी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय इंटरटेनर थीं। आज सनी लियोनी का 38वां बर्थडे है। 2011 में बिग बॉस सीजन 5 से चर्चा में आने वाली सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। सनी लियोनी ने अब तक कई हिंदी फिल्में की हैं, जिनमें जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2, मस्तीजादे प्रमुख हैं।

सनी लियोनी अपने बोल्ड किरदारों के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वर्कआउट और डाइट को लेकर सनी काफी स्ट्रिक्ट हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है सनी लियोनी का पूरे दिन का डाइट प्लान और खुद को फिट रखने के लिए सनी कितना वर्कआउट करती हैं।

दिन की शुरुआत

सनी लियोनी सुबह जल्दी उठती हैं। उन्हें देर से उठना पसंद नहीं है। उठने के बाद सनी सबसे पहले एक बड़ा ग्लास कोकोनट वाटर (नारियल पानी) या नींबू पानी पीती हैं। इसके अलावा कभी-कभी उन्हें सुबह ताजे फलों का जूस पीना भी अच्छा लगता है।

ब्रेकफास्ट

सनी को कॉफी पीना बहुत पसंद है इसलिए वो ब्रेकफास्ट के समय कॉफी जरूर पीती हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में वो ओटमील खाना पसंद करती हैं। ओवर ईटिंग से बचने के लिए सनी लियोनी इन ओटमील्स के छोटे-छोटे पैकेट अपने साथ रखती हैं। आमतौर पर वे 'ब्राउन शुगर सिनमन ओटमील' या 'एप्पल सिनमन ओटमील' लेती हैं। इस लाइट ब्रेकफास्ट के बाद सनी अपना वर्कआउट शुरू करती हैं।

Buy Online: Kellogg's Oats with soluble fiber for weight loss, 1kg, original price is Rs. 185/-, but you can get it on Offer Price: Rs. 120/-

वर्कआउट

सनी हर रोज वर्कआउट जरूर करती हैं। उन्हें योगा करना पसंद है। उनका कहना है कि हॉट योगा फिट रहने में उनकी काफी मदद करता है। योगा के बाद वो लगभग आधे घंटे जिम बाइक पर बिताती हैं, जिससे वो काफी कैलोरीज बर्न करती हैं। इसके अलावा सप्ताह में 2-3 दिन वो कार्डियो और स्कावट्स भी करती हैं।

सनी मानती हैं कि हर व्यक्ति को 24 घंटे में से कम से कम 1 घंटे अपने शरीर की फिटनेस के लिए जरूर निकालना चाहिए। आप हेल्दी खाएंगे और थोड़ा वर्कआउट करेंगे, तो आपकी बॉडी हमेशा फिट रहेगी।

 

 

 

View this post on Instagram

Doing the #HandcuffChallenge at the gym was so much fun! 😂 #HubbyLove @dirrty99 💕 Why don’t you join me? Tie yourself to something or someone you can't live without. BTW I absolutely #LOVE this song! ❤#JustYouAndI by @iamtomwalker @sonymusicin

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) onJan 31, 2019 at 5:47am PST

लंच में क्या है पसंद

सनी ज्यादा से ज्यादा नैचुरल और कच्ची चीजें खाने में विश्वास रखती हैं। इसलिए लंच में उन्हें जूस पीना पसंद है। इसके अलावा थोड़े से तेल में फ्राई की गई कच्ची सब्जियां, जिनपर काली मिर्च पाउडर डालकर खाती हैं। हालांकि वो हेल्दी डाइट ही लेती हैं। मगर कई बार कुछ अलग खाने का मन करे, तो वो खुद को रोकती नहीं हैं। दाल मक्खनी सनी को बहुत पसंद है।

स्नैक्स

स्नैक्स में सनी को पॉपकॉर्न खाना पसंद है। मगर इसे हेल्दी रखने के लिए वो बिना बटर और नमक वाला पॉपकॉर्न खाती हैं। अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए सनी खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा फ्रूट जूस पीना भी उन्हें पसंद है।

इसे भी पढ़ें:- 30 की उम्र के बाद इन 6 आहारों का सेवन कर दें कम, होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

डिनर

सनी ज्यादातर वेजिटेरियन डाइट ही लेती हैं। रात में बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर आदि से बनी रेसिपीज खाती हैं। ये रेसिपीज उनके लिए उनके पर्सनल शेफ बनाते हैं। सनी मानती हैं कि फ्राइड फूड्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए वो फ्राइड फूड्स से दूर रहती हैं।

ट्रैवेल करने के दौरान कैसे रखती हैं खुद को फिट

सनी लियोनी अक्सर ट्रैवेल करती हैं। ट्रैवेल के दौरान उनके लिए अपने डेली रूटीन को फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सनी बताती हैं कि उनके फोन में योगासन सिखाने वाले एप्स मौजूद हैं। ऐसे में जहां भी उन्हें थोड़ा टाइम मिलता है, वो योगासन करती हैं, ताकि शरीर फिट रहे।

Read More Articles Healthy Diet in Hindi

Read Next

टाइगर श्रॉफ जैसी चेस्‍ट, बाइसेप्‍स और बैक की है चाहत है तो रोजाना करें ये 2 एक्‍सरसाइज

Disclaimer