कोरोनावायरस महामारी ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन जैसे शब्दों से परिचित कराया। इस महामरी की वजह से नौकरीपेशा, व्यापारी और अन्य कामकाज करने वाले लोगों जैसे सभी लोगों को काफी लंबे समय तक घरों में रहना पड़ा। अभी भी तमाम कंपनियां वर्क फ्रॉम होम के नियमों का पालन कर रही हैं जिसकी वजह से लोगों को घरों में रहकर काम करना पड़ रहा है। कोरोनावायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच बचाव के लिए भी लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बहुत दिनों तक घर के अंदर रहने से (Staying Home All The Time) आपके शरीर और सेहत को नुकसान पहुंच सकता है? जी हां हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक ज्यादा दिनों तक घर के अंदर रहने से इंसान के शरीर और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। एक महीने या उससे अधिक समय के लिए घरों में बंद रहने के कारण आपको भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक प्रभावों से गुजरना पड़ सकता है। अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय के लिए घर के अंदर रहने से आपको मानसिक और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। आइये जानते हैं लंबे समय तक घर के अंदर रहने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव और उनसे बचने के उपाय के बारे में।
ज्यादा दिनों तक घर के अंदर रहने से सेहत और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव (Side Effects of Staying Home All The Time)
कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए भले ही घरों में रहना ज्यादा सुरक्षित और जरूरी है लेकिन लगातार घर में रहने से हमारी जीवनशैली भी बदली है जिसका सीधा असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ा है। शारीरिक गतिविधियों की कमी और लगातार एक ही जगह में रहने के कारण तमाम मानसिक और शारीरिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार काफी समय के लिए घरों में रहने से शरीर और सेहत पर ये प्रभाव पड़ सकते हैं।
(image source - freepik.com)
टॉप स्टोरीज़
1. मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
लगातार काफी समय के लिए घर में रहने के कारण लोगों में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जो भी व्यक्ति महीने भर से अधिक समय के लिए के लिए एक ही घर के अंदर लगातार रहते हैं उन्हें मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद भी इस प्रकार की कई रिपोर्ट्स पब्लिश हुई हैं जिनमें ये कहा गया है कि लगातार काफी समय के लिए घर के अंदर बंद रहने के कारण लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या जैसे डिप्रेशन, तनाव, एंग्जायटी और चिंता आदि के शिकार हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : अचानक तेज नींद आने (स्लीप अटैक) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण , खतरे, कारण और इलाज
2. कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा
लगातार घरों में बंद रहने के कारण लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि जो लोग लगातार काफी दिनों तक घरों में रह रहे हैं उन्हें ब्लड प्रेशर, हार्ट स्ट्रोक जैसे तमाम हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा खानपान, डिप्रेशन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हो सकता है।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें : किसी व्यक्ति में आलस जैसे दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं डिप्रेशन का संकेत, जानें इनके बारे में
3. नींद से जुड़े डिसऑर्डर
लगातार काफी समय के लिए घर में रहने के कारण लोगों का स्लीप पैटर्न काफी प्रभावित हुआ है। नींद के पैटर्न के प्रभावित होने के कारण लोगों में कई तरह के स्लीप डिसऑर्डर का खतरा बढ़ गया है। जो लोग लंबे समय से घरों में रहकर काम कर रहे हैं उन्हें कम नींद आने, या नींद आने के समय में बदलाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्याएं आगे चलकर काफी गंभीर भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बिस्तर के एक सिरे को ऊंचा रखने (तकिया लगाने) से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
4. विटामिन डी की कमी
जो लोग लगातार एक महीने से अधिक समय से घरों में रह रहे हैं उन्हें विटामिन डी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि सूरज की रोशनी न पड़ने की वजह से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है। इसकी वजह से आपको हड्डियों की कमजोरी और हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
5. वजन बढ़ने की समस्या
लगातार घर में रहकर काम करने से इंसान की शारीरिक गतिविधि में कमी आती है जिसकी वजह से कम कैलोरी बर्न होती है। इसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है। जो लोग लगातार काफी समय से घर में ही रह रहे हैं उनके वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ गयी है। घर में रहने पर इंसान भोजन भी अधिक मात्रा में या कई बार कर सकता है। जिसकी वजह से मोटापे की समस्या भी हो सकती है।
(image source - freepik.com)
इसे भी पढ़ें : बीमारियों की जांच के लिए डॉक्टर क्यों करते हैं फिजिकल चेकअप? जानें क्यों जरूरी है ये
इन समस्याओं के अलावा लगातार काफी समय के लिए घर में रहने के कारण इंसान की सेहत पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़े हैं। मानसिक समस्याओं के अलावा घर में ज्यादा दिन रहने के कारण शारीरिक समस्याएं भी बढ़ी हैं। आप इन दुष्प्रभावों से बचने के लिए घर में रहते हुए अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा बदल सकते हैं। घर में रहकर व्यायाम और योग का अभ्यास करने से आप इन मानसिक और शारीरिक समस्याओं से बच सकते हैं।
(main image source - freepik.com)
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi