हेल्दी स्किन के लिए फेस पर लगाएं पालक के ये 3 फेस मास्क

Spinach Face Mask For Healthy Skin: पालक का फेस मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर इसे लगाने से हेल्दी स्किन मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी स्किन के लिए फेस पर लगाएं पालक के ये 3 फेस मास्क


हेल्दी स्किन सबको पसंद होती है। हेल्दी स्किन पाने के लिए हम फेस तरह कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन के लिए हानिकारक भी होते है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए हमें किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये चीजें सस्ती होने के साथ स्किन पर इन्हें लगाने से किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। किचन में मौजूद पालक शरीर का ख्याल रखने के साथ स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने के लिए पालक के 3 फेस मास्क के बारे में।

1. पालक और दही फेस मास्क

सामग्री

5 से 8- पालक के पत्ते

3- टेबलस्पून दही

फेस पैक बनाने का तरीका

पालक के 5 से 8 पत्तों को धो कर मिक्सर में दही के साथ डाल कर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लगाए। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस पैक स्किन को हाइड्रेट करने के साथ स्किन पर पिग्मेंटेशन को दूर करने में मदद करता है।

2.पालक और बेसन का फेस पैक

सामग्री

पालक की पत्तियां- 10

बेसन-1 चम्मच

दूध- 2 से 3 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

फेस पैक बनाने का तरीका

पालक की पत्तियों को धो कर पेस्ट बना लें। अब पेस्ट को कटोरी में निकाल कर इसमें बेसन, दूध और शहद को मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। इस पेस्ट को लगाने से स्किन माश्चराइज होने के साथ स्किन जवां भी बनाता है।

इसे भी पढ़ें- तेज नजर के लिए बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, नहीं पड़ेगी चश्मा लगाने की जरूरत

Palak face Mask

3. पालक और शहद फेस मास्क

सामग्री

पालक के पत्ते- 4 से 5

शहद- एक चम्मच

कोकोनट ऑयल- एक चम्मच

नींबू का रस- 2 से 3 बूंदे

फेस पैक बनाने का तरीका

पालक और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए पालक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक चेहरे को ग्लोइंग  बनाता है और चेहरे से पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं? जानें 5 चीजें

ये सभी पैक स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। चेहरे पर इन्हें नियमित लगाने से चेहरे की कई परेशानियां दूर होती है। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं ये एसेंशियल ऑयल, मिलेंगे और भी फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version