
Side Effects Of Not Exercising in Diabetes: जब शरीर, खून में मौजूद ग्लूकोज का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाता, जब डायबिटीज की समस्या होती है। डायबिटीज होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे इंसुलिन की कमी, परिवार में किसी को डायबिटीज होना, कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर, हार्मोन्स में असंतुलन, बीपी हाई होना, खानपान की गलत आदतें आदि। जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते, उन्हें भी डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं डायबिटीज हो जाने के बाद भी एक्सरसाइज न करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज की कमी से डायबिटीज के साथ अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। जिन लोगों को डायबिटीज के साथ थायराइड या अन्य मल्टीपल बीमारियां हैं, उनके लिए एक्सरसाइज न करना ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। इस लेख में हम डायबिटीज के दौरान एक्सरसाइज न करने के नुकसान पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने के नुकसान- Side Effects Of No Exercise in Diabetes
वजन बढ़ सकता है
डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस कारण से वजन भी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से फिजिकल एक्टिविटी करने में थकान, घबराहट महसूस हो सकती है। वहीं ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आंखों में कमजोरी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से हार्ट की मसल्स भी कमजोर होने लगती हैं।
इम्यूनिटी कमजोर होना
डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर व्यक्ति आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज में कोविड होना भी इसी का उदाहरण है। कोविड जैसी बीमारियों से शरीर को बचाने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। विटामिन्स और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा के अलावा, एक्सरसाइज करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
इसे भी पढ़ें- ये 6 संकेत बताते हैं बीमार पड़ रहा है आपका शरीर, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
शरीर में ऊर्जा की कमी
डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से ऊर्जा की कमी हो सकती है। जो लोग दिनभर में 30 मिनट भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, उन्हें सामान्य काम करने में भी थकान महसूस हो सकती है। एक्सरसाइज न करने से सीढ़ी चढ़ना, वॉक करना या घर के काम करने में भी परेशानी हो सकती है। डायबिटीज में एक्सरसाइज की कमी से कमजोरी महसूस हो सकती है।
अनिद्रा की समस्या
डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने से व्यक्ति को रात को सोने में परेशानी महसूस हो सकती है। एक्सरसाइज न करने के कारण तनाव भी बढ़ सकता है।
हड्डियां कमजोर होना
डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से हड्डियों में कमजोरी हो सकती हैं। जिन लोगों को टाइप 1 डायबिटीज होता है, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज में एक्सरसाइज न करने से मसल्स में दर्द बढ़ सकता है। एक्सरसाइज न करने के कारण मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में हड्डी के फ्रैक्चर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें
आप दिनभर में फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल नहीं करते हैं, तो 30 मिनट से शुरुआत करें। दिनभर में 30 मिनट वॉक करें। अनुलोम-विलोम से भी शुरुआत कर सकते हैं। लेटकर शवासन भी कर सकते हैं। दिनभर में एक्सरसाइज के लिए 30 मिनट निकालकर भी आप शरीर को फिट बना सकते हैं। 30 मिनट एक्सरसाइज की आदत हो जाए, तो धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।
डायबिटीज में एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज न करने से अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।