आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं Fad diets, Rujuta Diwekar से जानें क्या है ये और क्यों है नुकसानदायक

Fad diets side effects: फैड डाइट वजन घटाने का असंतुलित तरीका है। इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है और ज्यादा कमजोर हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं Fad diets, Rujuta Diwekar से जानें क्या है ये और क्यों है नुकसानदायक

वजन घटाना आज कल लोगों के लिए सनक जैसा हो गया है। हर कोई किसी न किसी वेट लॉस डाइट को फॉलो कर रहा है या फास्टिंग कर रहा है। सबका एक ही लक्ष्य है मोटापा घटाना। पर कहीं मोटापा कम करने के चक्कर में आप खुद को बीमार तो नहीं कर रहे। कई आपके ये डाइट प्लॉन आपकी मांसपेशियों का लॉस तो नहीं कर रही हैं? यही तमाम सवाल सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) का भी है जिन्होंने हाल ही में वेट लॉस करने वाले फैट डाइट (Fad diets) के नुकसानों के बारे में बताया। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) बताती हैं कि दरअसल, फैड डाइट वो तमाम डाइट प्लॉन हैं जो कि बाजार में वेट लॉस के लिए बेचे जा रहे हैं। 

insideweightlossplan

फैड डाइट और वेट लॉस- Fad Diet and Weight loss

फैड डाइट में अक्सर लोग अलग-अलग डाइट प्लॉन की बात करते हैं और उनमें अलग-अलग चीजों को छोड़ना होता है। । न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) कहती हैं कि फैड डाइट में अक्सर किसी खास न्यूट्रिएंट्स को लेने पर जोर दिया जाता है। इसके अलावा कुछ खास न्यूट्रिएंट्स को इनमें शामिल करने को कहा जाता है। जैसे कि आज कल का जो ट्रेंड चला है उसमें वेट लॉस के लिए (fad diets pros and cons) कार्ब्स और शुगर को छोड़ने को कहा जा रहा तो, वहीं ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के सेवन पर जोर दिया जा रहा है। इससे शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स लगातार बढ़ते हैं तो कुछ न्यूट्रिएंट्स लगातार घटते हैं। इस तरह एक स्थिति ऐसी आ जाती है जब आपके शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है तो कुछ न्यूट्रिएंट्स की अधिकता हो जाती है। इसके शरीर को कई नुकासन होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन भारती सिंह का वेट ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हुए हैरान, पति हर्ष के साथ देखें उनकी नई तस्वीर

फैड डाइट के नुकसान-Side effects of fad diets

फैड डाइट में शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स को ज्यादा फॉलो करने से या कुछ न्यूट्रिएंट्स को छोड़ने से शरीर में एक असंतुलन आ सकता है। जैसे कि शरीर में प्रोटीन की अधिकता से आपको बोन डिसआर्डर हो सकता है। तो, ये आपके शरीर में किडनी और दिल की कुछ बीमारियों का कारण बन सकता है। इसी तरह इसके कई नुकसान हैं जैसे कि

1. समय से पहले बूढ़ा दिख सकते हैं आप

जब आप किसी एक ही न्यूट्रिएंट्स जैसे कि प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पर ही ध्यान देंगे और हर समय अपने कैलोरी को नापंगे तो ये आपके शरीर में कई विटामिन की कमी पैदा करेगा। जैसे कि विटामिन ई, ए और बी। इसके अलावा फैट हमारे शरीर में लोचपन लाने में मदद करता है और जब ये लोचपन नहीं रहता है तो आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। इसके अलावा फैट हमारे चेहरे में ग्लो लाने का भी काम करता है, इसलिए जब आप फैट कट करते हैं तो, आप समय से पहले बूढ़े दिख सकते हैं।

2. कमजोरी और थकान

कुछ न्यूट्रिएंट्स ना लेने से शरीर धीमे-धीमे कमजोर हो सकता है। इससे आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं और आपको बार-बार थकान हो सकती है। इसलिए आपको नॉर्मल डाइट और सभी फल और सब्जियों को खाना चाहिए। ताकि आपके शरीर में सब कुछ बैलेंस रहे। 

3. सिर दर्द और मतली

शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी से आपको मतली हो सकती है। आपका मेटाबोलिज्म असंतुलित हो सकता है और आपका जी मिचला सकता है। साथ ही कमजोरी के कारण आपको सिर दर्द भी महसूस हो सकती और आपको चक्कर भी आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: वजन घटाना है तो सर्दियों में जरूर खाएं ये 10 सीजनल फल और सब्जियां, तेज करते हैं मेटाबॉलिज्म

4. मेटाबोलिज्म का धीमा होना और कब्ज 

जब आपकी डाइट बैलेंस नहीं होती तो इसका असर आपकी मेटाबोलिज्म पर भी होता है और आपकी मेटाबोलिज्म स्लो हो जाती है। इससे खाना नहीं पचता और आपको कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको ध्यान देना चाहिए कि मेटाबोलिज्म तेज करने के लिए फाइबर से भरपूर बैलेंस डाइट लें।  

इसलिए अपनी डाइट में मौसमी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही बैलेंस डाइट लें जिसमें कि आपके यहां के पारंपरिक भोजन शामिल हों। ध्यान रखें कि वजन घटाने का एक संतुलित तरीका ढूंढे नाकि ऐसे डाइट प्लॉन जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाए।

All images credit: freepik

Read Next

क्या जरूरी है कि आपका वजन ज्यादा है, तो आप अनहेल्दी हों? जानें मोटापा और ओवरवेट होने के बीच का अंतर

Disclaimer