क्या सुबह खाली पेट केला खाना आपकी सेहत के लिए सही है?

कुछ लोग ब्रेकफास्ट में भी सुबह-सुबह केले का सेवन करते हैं। कई बार ये बात सामने आती है कि सुबह खाली पेट केले का सेवन करना नुकसानदायक है। आइये आपको बताते हैं सच्चाई क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सुबह खाली पेट केला खाना आपकी सेहत के लिए सही है?


केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हार्ट की बीमारियों को दूर करने के लिए और शरीर की थकान दूर करने में केला बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और तनाव को कम करता है। केला कब्ज और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करता है। इसे खाने से तुरंत एनर्जी आती है इसलिए ज्यादातर जॉगिंग करने वाले लोग और जिम करने वाले लोग सुबह बनाना शेक या केले का सेवन करते हैं। कुछ लोग ब्रेकफास्ट में भी सुबह-सुबह केले का सेवन करते हैं। कई बार ये बात सामने आती है कि सुबह खाली पेट केले का सेवन करना नुकसानदायक है। आइये आपको बताते हैं सच्चाई क्या है।

केले में मौजूद होते हैं कई तत्व

केला शुगर और फाइबर का बेहतरीन स्रोत होता है। केले में थाइमिन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और बी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। केले को ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा 64.3 प्रतिशत, प्रोटीन 1.3 प्रतिशत, कार्बोहाईड्रेट 24.7 प्रतिशत तथा चिकनाई 8.3 प्रतिशत होती है। केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है। केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है जिससे मूड को रिलैक्स होता है।

इसे भी पढ़ें:- लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे गर्मियों में खाने वाले ये 5 फल

क्या खाली पेट खाना चाहिए केला

इतने सारे गुणों के बाद कोई भी सोच सकता है कि केले का सेवन किसी भी समय किया जाए, ये सेहत के लिए अच्छा ही होगा। मगर आपको बता दें कि सुबह खाली पेट केले का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। केले में एसिडिक गुण होते हैं और इसमें पोटैशियम की मात्रा भी खूब होती है इसलिए सुबह नाश्ते में केले का सेवन आपके लिए अच्छा है और इससे आपको ताजगी और एनर्जी मिलती है और मूड भी सही रहता है। मगर इसका खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए यानि सुबह का सबसे पहला आहार केला नहीं होना चाहिए बल्कि कुछ हेल्दी चीजें या हेल्दी नाश्ता खाने के बाद आखिरी में केले का सेवन करना चाहिए।

क्या हो सकता है नुकसान

चूंकि केले में एसिडिक गुण होते हैं और मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा होता है इसलिए सुबह खाली पेट केले के सेवन से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्वों का असंतुलन हो सकता है। इसकी वजह से कई बार दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है और हड्डियों का क्षरण होने लगता है। केले के एसिडिक नेचर को कम करने के लिए आप केला खाने से पहले पानी में भीगे हुए सूखे मेवे या एक सेब खा सकते हैं। इसके अलावा कोई हेल्दी नाश्ता करने के बाद केले को खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:- गन्ने का जूस ज्यादा पीना भी है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

आयुर्वेद क्या कहता है

आयु्र्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट किसी भी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य सी.पी जोशी के अनुसार सुबह केला ही नहीं किसी भी फल के सेवन को ठीक नहीं माना जा सकता है। उनका कहना है कि आजकल ज्यादातर फलों को पकाने के लिए हानिकारक केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स का प्रयोग किया जाता है इसलिए सुबह खाली पेट इनके सेवन से शरीर को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि फलों को अन्य आहारों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है जिससे कि इसमें मौजूद तत्वों का शरीर में संतुलन न बिगड़े।

कैसे करें सुबह केले का सेवन

अगर आप सुबह केले का सेवन करना ही चाहते हैं तो इसे सबसे पहले न खाएं बल्कि कुछ और खाने के बाद केला खाएं। इसके अलावा आप केले को नाश्ते की अन्य चीजों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं जैसे केले की जगह बनाना शेक पी लें, फ्रूट कस्टर्ड खा लें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating in Hindi

Read Next

जानिये किन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का जूस और क्यों

Disclaimer