लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे गर्मियों में खाने वाले ये 5 फल

गर्मियों में मिलने वाले फल आम, तरबूज, खरबूज, बेल व मौसमी आपको अंदर से फिट रखते हैं। आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग ज्यादा खाना नहीं खा पातें हैं। ऐसे में आप फलों का सेवन आसानी से कर सकते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका सेवन गर्मियों में विशेष रूप से लाभप्रद है...
  • SHARE
  • FOLLOW
लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे गर्मियों में खाने वाले ये 5 फल


गर्मियों के मौसम में आपके शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है। पानी की कमी से कई तरह के रोग हो सकते हैं। गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के अलावा आपको मौसमी फलों को भी अपने डायट चार्ट में शामिल करना चाहिए। इन मौसमी फलों के सेवन से आप गर्मी में भी कूल कूल महसूस करेंगे। गर्मियों में मिलने वाले फल आम, तरबूज, खरबूज, बेल व मौसमी आपको अंदर से फिट रखते हैं। आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग ज्यादा खाना नहीं खा पातें हैं। ऐसे में आप फलों का सेवन आसानी से कर सकते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका सेवन गर्मियों में विशेष रूप से लाभप्रद है...

लाजवाब तरबूज

तरबूज में 90 से 95 प्रतिशत तक पानी होता है। तरबूज वजन को कम करने में सहायक है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपिन पाया जाता है। इस प्रकार यह फल सूर्य की किरणों और गर्मी से होने वाले नुकसान से हमारे शरीर को बचाता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन ए और फाइबर भी पाया जाता है।

नारियल पानी से मिले राहत

यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाते हैं।

खीरा में है माइक्रोन्यूट्रीएंट्स

गर्मियों में यह फल शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। चूंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है। खीरे में माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

फलों का राजा आम

इसे फलों का राजा कहते हैं। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

पाइनएपल

इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। पाइनएपल में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। शरीर में किसी भी प्रकार के घाव को भरने में यह मदद करता है और शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को सशक्त बनाता है।

इसे भी पढ़ें: अच्छी सेहत का राज हैं ये 3 फल, ​एनर्जी के साथ सही करते हैं पाचन क्रिया

सब्जियां

हरे पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक आदि में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। पालक में आयरन भी पाया जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में केरोटेनाइड नामक तत्व पाया जाता है जो गर्मी के दुष्प्रभाव से आपकी त्वचा की रक्षा करता है। भिंडी में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार भिंडी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसमें फाइबर भी बड़े पैमाने पर पाया जाता है। लौकी में मैग्नेशियम, कैल्शियम और विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह सब्जी एक सुपर फूड है। लौकी का इस्तेमाल आप जूस, सब्जी और सूप के रूप में कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट में बनने वाली गैस से भी राहत मिलती है।
    
इनपुट्स- रितिका समादार, चीफ डाइटीशियन, मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

गर्मी में तरोताजा रखती है ककड़ी, जानें इसके 7 बेहतरीन फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version