मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है और लड़कियां करती भी हैं। इससे न सिर्फ चेहरे पर एक अलग ग्लो आता है बल्कि पर्सनेलिटी में भी काफी सकारात्मकता देखने को मिलती है। घंटो मेकअप करने में बर्बाद करने के बाद भी कई बार हमें सिर्फ बुरे कमेंट्स सुनने को मिलते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम मेकअप सही तरीके से नहीं करते हैं। जबकि अगर आप मेकअप सही तरीके से करें तो आपको चेहरे देखने लायक होता है। एक सिंपल फेस को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए मेकअप का बहुत बड़ा रोल होता है। सही बात तो यह है कि आजकल महिलाएं हर दिन खुद को औरों से अलग और आकर्षक दिखाना चाहती हैं। इसके लिए सही व उचित मेकअप प्रसाधनों के चुनाव तथा मेकअप कला की विविधता को जानने और अपनाने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको मेकअप करने का सही तरीका बता रहे हैं।
बेस है सबसे महत्वपूर्ण
त्वचा से मैच करता हुआ फाउंडेशन चेहरे को एक बेहतरीन बेस देता है। किसी भी अवसर या उत्सव पर तैयार होने से पूर्व फाउंडेशन का सही चुनाव व उसे लगाने का सही तरीका आना जरूरी है। जब भी कोई फाउंडेशन ख़रीदें (चाहे वह क्रीम या वॉटर युक्त हो या फिर पैनकेक) त्वचा की किस्म के अनुरूप होना चाहिए। फाउंडेशन खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि चेहरे का जो रंग है, उस टोन से एक शेड हलका चुनें। तैलीय त्वचा के लिए वॉटर बेस्ड (युक्त) फाउंडेशन अच्छा रहता है। केक फाउंडेशन भी वॉटर बेस्ड (युक्त) होता है और इसका उपयोग चेहरे के साथ बॉडी पर भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : लहंगा खरीदते वक्त इन 4 बातों का रखें ध्यान, दिखेंगी स्लिम और टोन्ड
सामान्य त्वचा के लिए 50 फीसद जल युक्त और 50 फीसद मॉयस्चराइजर युक्त फाउंडेशन उपयुक्त रहता है। वहीं रूखी त्वचा के लिए मॉयस्चराइजर युक्त फाउंडेशन का इस्तेमाल ठीक रहता है। फाउंडेशन लगाने का सही तरीका है- थोड़ी मात्रा अपनी हथेली में लेकर उंगली के पोर से चेहरे पर माथा, नाक, ठोढ़ी और गाल पर डॉट्स लगाएं फिर ऊपर से नीचे की दिशा में उंगलियों को थपथपाते हुए अच्छी तरह ब्लेंड करें।
टॉप स्टोरीज़
आईलाइनर का शॉर्ट तरीका
लड़कियों को सबसे ज्यादा दिक्कत आईलाइनर लगाते वक्त ही आती है। इसे लगाने के लिए शीशे की तरफ झुकने के बजाय सिर को पीछे की तरफ झुकाएं और भौहों को ऊपर की ओर खींचें। अब पेंसिल को बरौनियों पर सीधी रखें। आंखें बार-बार झपक रही हों तो कुछ सोचने की कोशिश करें, लेकिन ध्यान बरौनियों के पास रखी पेंसिल पर रखें। अब धीरे से आंखों को आकर्षक आकार देते हुए रेखा खीचें।
लिपस्टिक लगाने की टिप्स
होंठों को सामान्य मुद्रा में रखें। फिर हलका हंसें और लिपलाइनर से होंठों को हाथ साधते हुए आकार दें। होंठ पतले हों तो प्राकृतिक रेखा से थोड़ा बाहर की तरफ लाइन बनाएं। अब लिप ब्रश से एक शेड हलके कलर से होंठों को भरें। अच्छी तरह ब्लेंड करें।
आईशैडो की टिप्स
अपनी ठोढ़ी को ऊपर करें और नाक को नीचे की तरफ देखें। अब भौहों को ऊपर करें। ब्रश की सहायता से आईशैडो आंख के एक कोने से दूसरे कोने तक फैलाएं। ऐसा करने से पलकों पर शैडो की परत या लकीर नहीं दिखाई देगी।
ब्लशर भी है जरूरी
ब्लशर एक तरफ का गाल फुलाकर हलका हंसते हुए लगाना ठीक रहता है। मुंह बंद करें। होंठों के कोने ऊपर उठा लें। गालों के ठीक ऊपर ब्लश लगाएं। यानी हड्डी से शुरू करें और जॉलाइन की तरफ स्ट्रोक दें। पाउडर ब्लशर के लिए रेग्युलर और क्रीम ब्लशर के लिए काबुकी ब्रश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कलर उसी जगह पर लगेगा जहां आप हाइलाइट करना चाहती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Fashion and Style In Hindi