Doctor Verified

शिकाकाई के फायदे, नुकसान और खाने का तरीका, जानें आयुर्वेदाचार्य से

आमतौर पर शिकाकाई का उपयोग बाल और स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है इसका सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
शिकाकाई के फायदे, नुकसान और खाने का तरीका, जानें आयुर्वेदाचार्य से


आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जो हमारी स्किन, बालों और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन जड़ी-बूटियां का सेवन बड़ी से बड़ी बीमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है। वहीं, कुछ ऐसी जड़ी बूटियां भी हैं, जिनका उपयोग हम अपनी रोजमर्रा के जीवन में करते हैं। लेकिन, हमें उनके कई गुणों के बारे में पता ही नहीं होता है। इन जड़ी बूटियों में शिकाकाई भी शामिल है। आमतौर पर शिकाकाई का उपयोग बाल और स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है इसका सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद को लेकर लोगों की बीच जागरुकता फैलाने के लिए ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) नाम की स्पेशल सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको न सिर्फ शिकाकाई के बालों के लिए फायदे बताएंगे, बल्कि इसे खाने के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका भी बताएंगें। तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं शिकाकाई के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका- 

आयुर्वेद में शिकाकाई क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार, शिकाकाई का पेड़ एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो न सिर्फ बाल और स्किन के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि कई बीमारियों के लिए औषधि के रूप में भी उपयोग होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शिकाकाई का पेड़ कड़वा, तासीर में ठंडी, कफ और पित्त को कम करने वाला होता है। यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, इसके साथ ही पाचन, स्किन और सांस से जुड़ी समस्याओं में भी बहुत लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: बालों को लंबा और घना बनाएगा रीठा और शिकाकाई पाउडर, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

शिकाकाई के स्वास्थ्य फायदे क्या हैं?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, शिकाकाई बालों के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

1. पाचन में फायदेमंंद

शिकाकाई की फलियों का फांट यानी काढ़ा 20 से 30 ग्राम की मात्रा में लिया जाए तो यह पाचन को बेहतर रखता है। यह पुराने कफ को शरीर से बाहर निकालता है और आंतों को साफ करने में मदद करता है। इससे मल त्याग भी आसान हो जाता है। शिकाकाई के विरेचक गुण के कारण यह कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है।

2. कफ से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

शिकाकाई का सेवन पुराने कफ से जुड़ी समस्याओं जैसे- खांसी, सांस में रुकावट, अस्थमा आदि में लाभकारी होता है। यह कफ को पतला करता है और शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके वमनकारक गुण के कारण यह भारी कफ को ऊपर से निकालने में भी मदद कर सकता है।

3. मूत्रवर्धक गुण

शिकाकाई में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो आपके शरीर में मूत्र की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर में पानी का संतुलन बना रहता है और यूरिन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

4. पीलिया में फायदेमंद

शिकाकाई का सेवन न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है, बल्कि कामला यानी पीलिया में भी इसका काढ़ा काफी उपयोगी माना गया है। यह लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाकर, खून को साफ करता है।

5. जूं और रूसी से छुटकारा

शिकाकाई के काढ़े या पेस्ट को बालों में लगाने से जूं की समस्या खत्म हो जाती है, और डैंड्रफ भी दूर होते हैं। ये आपके बालोंको पोषण देता है, जिससे बाल घने और मजबूत होते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों पर लगाएं शिकाकाई और करी पत्ते का मास्क, उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे बाल

किन लोगों को शिकाकाई नहीं खानी चाहिए?

शिकाकाई हल्के दस्तावर यानी दस्त के प्रभाव वाली औषधि होती है, इसलिए, जिन्हें है जल्दी दस्त लग जाते हैं या पाचन तंत्र बहुत ज्यादा सेंसिटिव है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर के सलाह इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से भी बचें, क्योंकि ये पेट में मरोड़ या डायरिया का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, इसे छोटे बच्चों को भी खिलाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

shikakai-ke-fayde-inside

शिकाकाई किन बीमारियों में काम आती है?

शिकाकाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, कुछ बीमारियों में भी इसका सेवन लाभकारी हो सकता है, जैसे-

  • पुराने कफ रोग जैसे खांसी, श्वास, अस्थमा में फायदेमंद है
  • कब्ज और मल साफ करने में शिकाकाई बहुत फायदेमंद होती है
  • पीलिया की समस्या में भी शिकाकाई का सेवन लाभकारी है, जो लिवर की सफाई करता है।
  • स्किन से जुड़ी समस्या जैसे फुंसी, खुजली और इंफेक्शन में भी बहुत उपयोगी है।
  • यूरिन की मात्रा बढ़ाकर यूरिन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।
  • बाल झड़ने, ड्राईनेस, रूसी और जूं की समस्या दूर करने में मदद करता है।

शिकाकाई बालों में लगाने से क्या होता है?

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में शिकाकाई एक बेहतरीन औषधि के रूप में काम करती है। इसका इस्तेमाल करने से-

  • बालों नेचुरल तरीके से मुलायम और चमकदार बनते हैं।
  • बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
  • शिकाकाई का नियमित उपयोग स्कैल्प को स्वस्थ रखने और जूं यानी रूसी से छुटकारा दिलाता है।
  • शिकाकाई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या कम होती है।

शिकाकाई का उपयोग कैसे करें?

शिकाकाई का इस्तेमाल आप खाने और स्किन या बालों के लिए अलग-अलग तरह से कर सकते हैं, जैसे-

  • शिकाकाई की फली का कढ़ा आप एक दिन में 20 से 40 ग्राम कर सकते हैं।
  • पत्तों का चूर्ण आप एक दिन में 2 से 4 ग्राम शहद या पानी के साथ कर सकते हैं।
  • बालों के लिए आप काढ़ा या पाउडर से बाल धोएं।
  • त्वचा के लिए शिकाकाई पाउडर या काढ़े का उपयोग नहाने या चेहरा धोने के लिए कर सकते हैं।

निष्कर्ष

शिकाकाई आयुर्वेद में एक बेहतरीन औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों और स्किन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोग इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik

Read Next

दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से मिलते हैं ये 4 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version