Doctor Verified

सिगरेट या तंबाकू का करते हैं सेवन? तो हो सकती हैं ये 6 गंभीर बीमारियां, आज ही छोड़ें

धूम्रपान करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। जानें, सिगरेट या तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान-
  • SHARE
  • FOLLOW
सिगरेट या तंबाकू का करते हैं सेवन? तो हो सकती हैं ये 6 गंभीर बीमारियां, आज ही छोड़ें


Smoking Can Cause These Serious Disease in Hindi: सिगरेट या तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है, ये हम सभी जानते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग धूम्रपान का नियमित रूप से सेवन करते हैं। धूम्रपान का नियमित सेवन शरीर के अंगों को खराब कर सकता है। धूम्रपान करने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है और गंभीर बीमारियां पैदा होने लगती हैं। सिगरेट या तंबाकू का अधिक सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी न्यौता दे सकता है। धूम्रपान महिलाओं रो पुरुषों की फर्टिलिटी को भी नुकसान पहुंचाता है। जो लोग धूम्रपान का अधिक सेवन करते हैं, उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है। आज इस लेख में फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं धूम्रपान करने से होने वाली बीमारियों के बारे में- 

धूम्रपान करने से होने वाली गंभीर बीमारियां- Smoking Can Cause These Serious Disease in Hindi

1. फेफड़ों का कैंसर- Lung Cancer in Hindi

धूम्रपान करने से फेफड़ों के कैंसर का अधिक जोखिम होता है। सिगरेट या तंबाकू, फेफड़ों के कैंसर का एक जोखिम कारक है। आपको बता दें कि किसी भी अन्य प्रकार के कैंसर की तुलना में फेफड़ों के कैंसर से लोगों की मौत अधिक होती है। फेफड़ों के 90 फीसदी मामलों के लिए धूम्रपान जिम्मेदार होता है। 

2. क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी)

सीओपीडी, फेफड़ों की एक प्रतिरोधी बीमारी है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान फेफड़ों के वायुमार्ग सिकुड़ जाते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी होती है। इस स्थिति में शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। धूम्रपान, सीओपीडी का एक मुख्य कारण होता है। सीओपीडी के 85 से 90 फीसदी मामले सिगरेट पीने के कारण होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सीओपीडी का आयुर्वेदिक उपचार: COPD और सांस के अन्य रोगों से बचाव के लिए आजमाएं आयुर्वेद के ये 12 उपाय

3. स्ट्रोक

धूम्रपान न सिर्फ फेफड़ों को, बल्कि हृदय को भी प्रभावित करता है। दरअसल, धूम्रपान करने से धमनियां प्रभावित होती हैं। इससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। आपको बता दें कि स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो जाती है। इस स्थिति में मस्तिष्क की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इससे कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

smoking

4. अस्थमा

अस्थमा, फेफड़ों की एक बीमारी है। सिगरेट को अस्थमा का एक मुख्य कारण माना जाता है। दरअसल, सिगरेट का धुंआ वायुमार्ग को परेशान करता है। इससे अस्थमा अटैक पड़ने का जोखिम भी अधिक रहता है। अगर अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति सिगरेट पी ले, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में अस्थमा से बचने के लिए आपको धूम्रपान का सेवन करने से पूरी तरह से बचना चाहिए। 

5. टाइप 2 डायबिटीज

धूम्रपान, टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना को भी बढ़ाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने का जोखिम अधिक होता है। इतना ही नहीं, अगर कोई डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति धूम्रपान का सेवन करता है, जो उसमें हृदय और किडनी की बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इन लोगों में नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें भी देखने को मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- टाइप 2 डायबिटीज को ठीक करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

6. हृदय रोग

धूम्रपान करने से संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। धूम्रपान, हृदय रोगों का भी एक मुख्य कारण बन सकता है। धूम्रपान करने से धमनियों में रुकावट होती है। इससे धमनियों में संकुचन पैदा होता है और हृदय को पर्याप्त रक्त की आपूर्ति नहीं होती है। इसकी वजह से हृदय रोग विकसित होने लगते हैं।

Read Next

रसोई में चॉप‍िंग बोर्ड के इस्‍तेमाल से दूष‍ित हो सकता है भोजन, जानें सेहत के ल‍िए इसके नुकसान

Disclaimer