जापानी लोगों की फ‍िटनेस का राज हैं ये 5 आदतें, आप भी करें फॉलो

अपने कभी जापानी लोगों को देखा है? अगर नहीं तो बता दें क‍ि वहां लोग अपनी फ‍िटनेस का ख्‍याल रखते हैं। तो चल‍िए जानते हैं उनके फ‍िटनेस सीक्रेट्स। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जापानी लोगों की फ‍िटनेस का राज हैं ये 5 आदतें, आप भी करें फॉलो


How Do Japanese Stay Fit: जापान एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों में से एक है। जापानी लोगों को उनकी फ‍िटनेस के ल‍िए जाना जाता है। जापानी लोग लंबी उम्र जीते हैं। वे लंबी उम्र तक जवां भी नजर आते हैं। आख‍िर जापानी लोगों की फ‍िटनेस के क्‍या सीक्रेट्स हैं? जापान के फ‍िटनेस सीक्रेट्स जानने के ल‍िए Rakuten Insight ने एक सर्वे क‍िया ज‍िसमें 1 हजार जापानी लोगों को र‍िसर्च का ह‍िस्‍सा बनाया गया। इन लोगों की उम्र 20 से 60 के बीच थी। फ‍िटनेस पर पूछे गए सवालों पर ज्‍यादातर लोगों ने यह कहा क‍ि वह कभी ज‍िम नहीं जाते। लेक‍िन इसके बाद भी उनकी फ‍िटनेस के चर्चे पूरे व‍िश्‍व में हैं। चल‍िए जानते हैं जापानी लोगों की लाइफस्‍टाइल से जुड़े कुछ सीक्रेट्स जो उन्‍हें फ‍िट और यंग रखने में मदद करते हैं।  

japanese fitness secrets

1. जापानी लोग सीम‍ित मात्रा में खाते हैं- Japanese Check Portion Size

जापानी लोग खाने के ल‍िए सीम‍ित पोर्शन साइज फॉलो करते हैं। वह खाने के ल‍िए छोटी प्‍लेट्स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसल‍िए आपने नोट‍िस क‍िया होगा क‍ि बहुत कम जापानी लोग ओवरवेट होते हैं। जापानी लोग हेल्‍दी कुक‍िंग मेथड्स (Healthy Cooking Methods) का इस्‍तेमाल भी करते हैं। वह खाने को उबालकर, स्‍टीम करके, ग्र‍िल करके या रॉ फॉर्म में खाना पसंद करते हैं। जब आप सीम‍ित मात्रा और सही कुक‍िंग मेथड वाले खाने को खाएंगे, तो शरीर फ‍िट रहेगा। 

2. जापानी लोग पैदल चलना पसंद करते हैं- Japanese Walk A Lot 

Rakuten Insight के सर्वे में यह बताया गया क‍ि एक जापानी पुरुष द‍िनभर में करीब 8 हजार स्‍टेप्‍स चलता है और जापानी मह‍िला करीब 7 हजार स्‍टेप्‍स चलती है। मेरे भाई ने अपनी जापान यात्रा के बाद मुझे बताया था क‍ि कॉलोनी के लोग जब शाम को फैम‍िली ड‍िनर के ल‍िए बाहर जाते हैं, तो वह अपनी गाड़ी का इस्‍तेमाल नहीं करते। बल्‍क‍ि उन्‍हें पैदल चलना पसंद है। कई जापानी लोग ऑफ‍िस जाने के ल‍िए साइक‍िल चलाते हैं। यह आदत उन्‍हें फि‍ट रखने में मदद करती है।   

3. कम मीठा खाते हैं जापानी लोग- Japanese Eat Less Sugar  

हम हर त्‍यौहार पर जमकर म‍िठाई खाते हैं। हमारे यहां स्‍वाद‍िष्‍ट पकवानों को बनाने और ख‍िलाने का र‍िवाज हैं। इसी तरह जापान में भी कई तरह की जापानी म‍िठाइयां अपने स्‍वाद के चलते पॉपुलर हैं। लेक‍िन जापान के लोग मीठा खाने के शौकीन नहीं है। ऐसा हो सकता है क‍ि आप क‍िसी जापानी के घर मेहमान बनकर जाएं और आपको खाने के बाद डेजर्ट की जगह गर्म चाय या सूप ऑफर हो। मेरे भाई की जापान यात्रा से मुझे जानकारी म‍िली क‍ि वह लोग बहुत कम मीठा खाना पसंद करते हैं। इंड‍ियन थाली में मीठा शाम‍िल होता है लेक‍िन जापानी मेन कोर्स फूड में म‍ीठा शाम‍िल नहीं क‍िया जाता। कम मीठा खाने के कारण जापानी लोग फ‍िट रह पाते हैं। ज्‍यादा शुगर कंज्‍यूम करने से इंसुल‍िन लेवल बढ़ता है और वजन बढ़ सकता है।    

4. रोज एक्‍सरसाइज करते हैं जापानी लोग- Japanese Do Exercise Daily 

karate benefits

जापानी लोग ज्‍यादा फ‍िट नजर आते हैं। कारण है एक्‍सरसाइज। जापानी लोग बेहद फुर्तीले होते हैं। इसका कारण है उनकी फ‍िज‍िकल और मेंटल स्‍ट्रेंथ। कई जापानी कंपन‍ियों में एक्‍सरसाइज करने का सख्‍त न‍ियम है। जापान में मार्शल आर्ट जैसे कराटे पॉपुलर है। कराटे एक फुल बॉडी एक्‍सरसाइज है। इससे हार्ट को हेल्‍दी रखने में मदद म‍िलती है, मसल्‍स टोन्‍ड बनती हैं और स्‍टैम‍िना बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- जापानी माता-पिता ऐसे करते हैं बच्चों की परवरिश, आप भी जानें तरीका

5. तेल और मसालों से परहेज करते हैं जापानी लोग- Japanese Eat Less Spicy Food 

जापान में तेल और मसालों का ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं क‍िया जाता। अगर अपने स्‍वाद के अनुसार आप वहां कुछ आर्डर करें, तो हो सकता है वह आपको पसंद न आए। हमारे खाने में म‍िर्च और मसाले स्‍वाद को बढ़ाने के ल‍िए डाले जाते हैं। लेक‍िन जापान में मसाले वाले खाने को अच्‍छा नहीं माना जाता। वह अपने खाने में बहुत कम मसालों का प्रयोग करते हैं। च‍िकना और मसाले वाला खाना कम खाने से शरीर को फ‍िट रखने में मदद म‍िलती है।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

चिंता और तनाव कम करने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version