छोले-पूरी नहीं, बल्कि भारतीय-शहरी लोगों का फेवरिट नाश्ता डोसा-इडली है...

आपको अब ये बात जानकर हैरानी होगी कि पूरे भारत के लोग सुबह नाश्ते में परांठे और आलू-पूरी के अलावा डोसा खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
छोले-पूरी नहीं, बल्कि भारतीय-शहरी लोगों का फेवरिट नाश्ता डोसा-इडली है...


मुझे साउथ इंडियन नाश्ते में इसलिए पसंद है, क्योंकि वह थोड़ा हेल्दी और टेस्ट में चटपटा होता है। लेकिन हां, मुझे आलू डोसा बिलकुल नहीं पसंद, क्योंकि मुझे आलू नहीं पसंद। प्लेन डोसा और उसके साथ अगर सांभर हो, तो वाह! सोने पर सुहागा वाली बात है। वैसे मैं नॉर्थ इंडियन से हूं, तो मुझे बचपन से परांठे, पोहा, पूरी-आलू, वर्मिसेली खाना नाश्ते में ज्यादा पसंद है।

dosa

डोसा, साउथ इंडिया की एक मुख्य डिश है। वहां के लोग रोज इसे अपने नाश्ते में शामिल करना पसंद करते हैं। बल्कि ये कहूंगी कि उनके दिन की शुरुआत डोसा और इडली खाने से ही होती है। लेकिन आपको अब ये बात जानकर हैरानी होगी कि पूरे भारत के लोग सुबह नाश्ते में परांठे और आलू-पूरी के अलावा डोसा खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बारिश के मौसम में जरूर ट्राई करें ऑरेंज कैमोमाइल टी

अभी हाल ही में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंग्लूरु और पूणे में एक सर्वे किया गया, जो पूरी तरह से ऑनलाइन ब्रेकफास्ट ऑर्डर पर आधारित था। इसमें 8 शहरों के करीब 12 हजार रेस्तत्रां शामिल थे। लेकिन शोध से यह भी पता चला कि भारतीय घरों में पारंपरिक तौर पर लोगों को नाश्ते में पोहा और परांठा ही ज्यादा खाना पसंद है। चलिए अब आपको रू-ब-रू कराते हैं उस सर्वे से जिसमें आपको पता चलेगा कि मेट्रो में लोग अपने नाश्ते में क्या खाना प्रिफर करते हैं:

dosa idli

मेट्रो सिटी में सर्वे के आधार पर लोगों द्वारा बताई गई उनकी नाश्ते में पसंद

बैंग्लूरुः मसाला डोसा, इडली-वड़ा, पोहा

चेन्नईः इडली, प्लेन डोसा, घी पोड़ी इडली

मुंबईः मसाला डोसा, प्लेन डोसा, बन मस्का

दिल्ली/गुड़गांव (इन दोनों की एक जैसी ही पसंद थी): छोले-भटूरे, परांठा, डोसा

पूणेः मसाला डोसा, पोहा, साबुदाना खिचड़ी

हैदराबादः ब्रेड लुक्मी, स्पैनिश ऑमलेट, चिकन सैंडविच

कोलकाताः राधाबल्लाभी, काचौड़ी, स्पैनिश ऑमलेट

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में स्‍ट्रीट फूड खाने से पहले जान लें उसके नुकसान!

आपको इनमें से नाश्ते में क्या सबसे ज्यादा खाना पसंद है या आप और कौन-सी डिश अपने नाश्ते में चखना पसंद करते हैं, नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमारे साथ जरूर शेयर करें। 

Image Source- BCCL

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Diet And Nutrition Related Articles In Hindi

Read Next

वर्ल्ड मिल्क डे : धरती पर अमृत समान है दूध, जानिए क्या हैं फायदे

Disclaimer