बच्चों के दांत निकलना

बच्‍चे के दांत निकलते समय कई तरह की छोटी-मोटी परेशानियां होती हैं। उनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं, जरूरत है तो कुछ छोटी, लेकिन जरूरी बातों पर ध्‍यान देने की।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के दांत निकलना


बच्चों के दांत निकलने का इंतजार हर अभिभावक बेसब्री से करते हैं। क्योंकि दांत निकलना मतलब अब बच्चा कुछ खा पाएगा। लेकिन दांत जब निकलते हैं तो अपने साथ कई परेशानियां भी लाते हैं। दांत निकालते समय बच्‍चे को दस्‍त या अन्‍य कई छोटी-मोटी परेशानियां होती हैं। ऐसे में उसका पूरा ध्‍यान रखा जाना जरूरी है।

Baby teeth

जन्म के कुछ महीने बाद बच्चों के दांत निकलने लगते हैं। आपको याद होगा, जब आपके बच्चे का पहला दांत निकला था और आपने पूरे मोहल्ले को यह खबर सुनाई थी। हर मां यही चाहती है कि उसके बच्चों को दांत निकलने में कोई तकलीफ न हो और उसके दांत सुंदर और मजबूत निकलें। कई बार सही जानकारी न होने के कारण अकसर अभिभावक परेशान हो जाते हैं।


बच्चों में दांत निकलने के लक्षण

आमतौर पर दांत निकलते समय बच्चों में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। यदि बच्चा कमजोर है तो उसे अधिक समस्यां होती हैं।


•    दांत निकलने वक्त बच्चा दस्त से ज्यादा पीड़ित रहता हैं। कुछ बच्चे पेट दर्द से और कुछ कब्ज से परेशान रहते हैं।
•    दांत निकलते वक्त बच्चों के मसूढ़ों में खुजली, सूजन और दर्द रहता है। गंदी बोतलों से दूध पीने या मिट्टी खाने वाले बच्चे दांत निकलते समय ज्यादा बीमार पड़ते हैं।
•    बच्चों में दांत निकलते समय उनका सिर गर्म रहने लगता है, आंखे दुखने लगती है और बार-बार दस्त आता है।
•    बच्चों के मसूढे सख्त हो जाते हैं, उनमें सूजन भी आ जाती है।
•    इस दौरान बच्चा चिडचिडा हो जाता है, अकसर रोता भी रहता है।
•    बच्चों के मसूढे के मांस को चीर कर दांत बाहर निकलते हैं, इसलिए उनमें दर्द और खुजली होती है। इस तकलीफ से राहत पाने के लिए वह इधर-उधर की चीजें उठा कर उन्हें चबाने की कोशिश करता है।


इन बातों का ध्यान जरूर रखें :

1.    बच्चों के दांत निकलते वक्त उनको केला, उबला हुआ सेब, संतरे का जूस, दाल, खिचड़ी और सूजी की खीर जैसी चीजें खिलाएं।

2.    दांत निकलने के दौरान बच्चे को ऐसी चीजें दे, जिनमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटमिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हों।

3.    बच्चे को मल्टी विटमिन ड्रॉप्स, जैसे- विटमिन डी-3 देना चाहिए। अगर दस माह तक बच्चों के दांत नहीं निकले हैं, तो बच्चों को कैल्शियम सिरप दें।

4.    बच्चों को धूप में लिटाना भी फायदेमंद होता है। धूप बच्चों के  दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। क्योंकि धूप में प्राकृतिक विटमिन डी होता है।

5.    दांत निकलने के दौरान बच्चा घुटने के बल चलना सीख रहा होता हैं, और जमीन में गिरी चीजों को उठाकर मुंह में डालता हैं। इसलिए घर के फर्श को साफ रखें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चा जमीन पर गिरी हुई कोई चीज उठाकर मुंह में ना डाले।

6.    इस दौरान बच्चों को चबाने के लिए प्लास्टिक के खिलौने देते हुए, इस बात का ध्यान रखें कि खिलौने गरम पानी से धुले हों ताकि उनमें किसी तरह के कीटाणु न हों।

7.    इसके अलावा आप बच्चों के हाथ में खाने की कोई ऐसी सख्त चीज, जैसे- गाजर, बिस्किट आदि पकड़ा दिया करें, जिससे उसे मसूढे की खुजली से भी राहत मिलेगी और उसकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके बच्चों को दांत निकलने के दौरान जरा भी परेशानी नहीं होगी।


परेशान ना हों

छह माह से एक वर्ष के भीतर बच्चों के दांत निकलना शुरू हो जाते हैं। अकसर पहले नीचे के दांत और उसके बाद ही ऊपर के दो दांत निकलते हैं। यदि बच्चों के दांत निकलने में निर्धारित समय सीमा से थोड़ी देर हो या अगर ऊपर के दांत पहले आएं तो घबराना नहीं चाहिए।

 

Read More Articles on Parenting in Hindi

Read Next

नवजात में निम्‍न रक्‍तचाप के कारण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version