Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के इन नियमों का रखें खास ध्यान, जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से

औषधीय गुणों से भरपूर शहद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के कुछ नियम हैं, जिनको फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। आइए लेख में जानें -

Rules Of Drinking Honey In Warm Water In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग वजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर का संक्रमण से बचाव करने जैसी कई समस्याओं से राहत के लिए शहद को गर्म पानी में डालकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन इसको पीते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसका गलत तरीके से सेवन करने से लोगों को परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इसको लेकर बहुत से लोगों का सवाल होता है कि, ज्यादा फायदों के लिए शहद को कब पीना चाहिए और गर्म पानी में शहद पीने का सबसे सही तरीका क्या है? ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे कि आपके रूटीन में शहद और गर्म पानी को शामिल करने के मुख्य नियम क्या हैं और गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के किन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए?

गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के नियम - Rules For Drinking Honey Mixed With Warm Water In Hindi

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, शहद को गर्म में डालकर पानी बहुत हेल्दी होता है और पाचन में मदद करता है। यह इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करता है, लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. शहद को उबलते पानी में ना डालें

हेल्दी शहद वाले गर्म पानी को पीने के लिए, ध्यान रखना जरूरी होता ह कि शहद को कभी भी उबालते पानी में नहीं मिलाना चाहिए, क्योंकि गर्म पानी में ज्यादा गर्मी होती है, जो शहद में मौजूद नेचुरल पोषक तत्वों के एब्जॉर्प्शन को रोक सकती है, आयुर्वेद के अनुसार, जब आप गर्म पानी में शहद मिलाते हैं, तो इसे पचाना मुश्किल हो जाता है।

सही तरीका: अगर पानी उबल रहा है या बहुत गर्म है, तो उसे गुनगुना होने दें और फिर उसमें शहद मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: गले की खराश का रामबाण इलाज: मुलेठी और शहद के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान

rules of drinking honey in warm water in hindi 01 (5)

2. शुद्ध शहद का इस्तेमाल करें

ज्यादा फायदों के लिए सिर्फ शुद्ध शहद का इस्तेमाव करना जरूरी है। इस बात का हमेशा शहद खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि शहद शुद्ध हो। आर्टिफिशियल शहद में बहुत ज्यादा चीनी मिली होती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा कहती हैं कि किसी भी आर्टिफिशियल या प्रोसेस्ड शहद के बजाय कच्चे और ऑर्गेनिक शहद का इस्तेमाल करें। हमेशा रिफाइंड या मिलावटी शहद से बचने की कोशिश करें।

3. सही मात्रा में शहद खाएं

डॉक्टर चंचल शर्मा कहती हैं कि किसी भी चीज की ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य के लिए खराब होती है, इसलिए अपने रोज के रूटीन में शहद वाले पानी की मात्रा को सीमित रखने की कोशिश करें।

कितनी मात्रा में लें शहद: 1 गिलास पानी में 1 चम्मच शहद मिलाने से यह ज्यादा हेल्दी बनता है, लेकिन अगर पानी में आप ज्यादा मात्रा में शहद को मिलाते हैं, तो इससे डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर के स्तर के असंतुलित होने और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लहसुन को भुनकर शहद में मिलाकर खाने से मिलेंगे ये 6 लाजवाब फायदे, जानें खाने का तरीका

4. खाली पेट पिएं शहद का पानी

अगर आप गर्म पानी में शहद को मिलाकर पीते हैं, तो इसको खाली पेट पीने की कोशिश करें। इसे हमेशा सुबह के नाश्ते से 20 मिनट पहले पिएं। ऐसा करने से बॉउल मूवमेंट को बढ़ावा देने, पाचन तंत्र को स्मूद बनाने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने और शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है।

5. शहद को घी या मक्खन को साथ न खाएं

डॉक्टर चंचल शर्मा कहती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप शहद को घी या मक्खन के साथ बराबर मात्रा में मिलाते हैं, तो यह एक हानिकारक मिश्रण बना सकता है, जिससे आपका शरीर पचा नहीं पाएगा, इसलिए इसका सेवन करने से बचें। अगर आप नियमित रूप से घी खाते हैं, तो इसे शहद खाने से अलग रखें।

6. रात को न पिएं शहद का पानी

डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि रात के समय शहद के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। रात को शहद का पानी पीने से पाचन और ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है। इसलिए ज्यादा फायदों के लिए डॉक्टर सुबह के समय गर्म पानी में शहद पीने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर आपको गले में खराश या कोई और समस्या है, तो आप रात में शहद ले सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में और इसका सेवन नियमित रूप से नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

गर्म पानी में शहद को डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, शहद को उबलते पानी में ना डालें, ऑर्गेनिक शहद का सेवन करें, 1 चम्मच से ज्यादा शहद पानी में न मिलाएं, खाली पेट शहद का पानी पीने की कोशिश करें, रात को पीने से बचें और शहद को घी या मक्खन के साथ मिलाकर न खाएं। गर्म पानी में शहद को मिलाकर पीते समय इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए शहद का सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ करें, खासकर किसी मेडिकल कंडीशन में।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शहद खाने के क्या फायदे हैं?

    औषधीय गुणों से भरपूर शहद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से घाव को तेजी से भरने, शरीर को एनर्जी देने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने, पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, घाव को तेजी से भरने और स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितना शहद खाना चाहिए?

    शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में 1 दिन में 1 से 2 चम्मच तक शहद का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा शहद खाने से क्या साइड इफेक्ट होता है?

    ज्यादा शहद का सेवन करने से वजन बढ़ने, ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने, दांतों में सड़न होने, गैस, कब्ज और दस्त जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को शहद का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। 

Read Next

वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 09, 2026 16:09 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 09, 2026 16:09 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 09, 2026 16:09 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content