Expert

महिलाएं खुद को कैसे रखें हेल्दी? डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें खास टिप्स

Women Health Tips in Hindi: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता ने महिलाओं की हेल्थ से जुड़े कुछ खास टिप्स शेयर किए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं खुद को कैसे रखें हेल्दी? डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें खास टिप्स


Women Health Tips in Hindi: भारत की महिलाएं आज दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। वक्त के साथ महिलाएं काफी आगे निकल चुकी हैं, लेकिन जब बात आती है स्वास्थ्य की तो आज भी भारत की 10 में 7 महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखती हैं। परिवार, घर, करियर और नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच उनकी हेल्थ बहुत दूर रह जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि महिलाएं अपनी डेली लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करें तो उनकी सेहत को बहुत बेहतर किया जा सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हालही में अपने इंस्टाग्राम पर महिलाओं की सेहत से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुजुता दिवेकर ने महिलाओं को हेल्दी रहने के कुछ खास टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए फॉलो करने चाहिए ये 3 टिप्स - Rujuta Diwekar Share Health Tips for Women in Hindi

सख्त डाइट प्लान को न करें फॉलो

रुजुता दिवेकर का कहना है कि महिलाओं को कभी भी डाइट नहीं करनी चाहिए। कई महिलाएं पतला  होने के लिए घर का खाना छोड़ देती हैं। पतला होने के चक्कर में महिलाएं जूस और सूप का सहारा लेती हैं, लेकिन ये गलत है। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि महिलाओं को कभी भी सख्त डाइट प्लान फॉलो नहीं करना चाहिए। महिलाओं को हमेशा घर में बना खाना ही खाना चाहिए। घर पर बनाएं खाने में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को बहुत लाभदायक होते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः चावल की चाय पिएं और रहें स्वस्थ, जानें इससे सेहत को मिलने वाले 5 जबरदस्त फायदे

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Azadi ka Amrit Mahotsav (@amritmahotsav)

 

गैजेट्स से दूरी बनाने की कोशिश करें

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि महिलाओं को जहां तक संभव हो मोबाइल से दूर रहना चाहिए। बैठकर या खड़े होकर मोबाइल का इस्तेमाल करने से बॉडी को पॉश्चर खराब होता है। साथ ही ये पाचन संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसलिए जहां तक संभव हो महिलाओं को मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः गुड़ और सोंठ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

 

Women_health

एक्सरसाइज के लिए वक्त निकालें

घर के काम के चक्कर में अक्सर महिलाएं एक्सरसाइज से दूर रहती हैं। महिलाएं ये बात भूल जाती हैं स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज बहुत जरूरी है रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से आप फिट रहेगी और ऊर्जा से भरपूर भी मिलती है। एक्सरसाइज करने का ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि आप जिम में जाकर पसीना बहाएं। आप रोजाना पार्क में 30 से 40 मिनट तक टहल सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर योग भी कर सकते हैं। 

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

Vaginal Dryness: सर्दियों में वजाइना का सूखापन होगा दूर, अपनाएं ये 5 उपाय

Disclaimer