क्या रूट कैनाल करवाने से कैंसर हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

क्या आपको भी लगता है कि रूट कैनाल करवाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है? हकीकत में सच्चाई क्या है आइए जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रूट कैनाल करवाने से कैंसर हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई


बहुत से लोगों ने इस बारे में सुना होगा कि रूट कैनाल जोकि एक ओरल डिजीज का उपचार है, आपको कैंसर का मरीज बना सकता है। इस बीमारी के मरीज कैंसर का नाम सुन कर ही काफी परेशान हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह केवल एक अफवाह है और सच्चाई यह है कि रूट कैनाल के कारण आपको कैंसर नहीं हो सकता। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको अपनी ओरल सेहत को गंभीरता से नहीं लेना है और इस समस्या का इलाज नहीं करवाना है। अगर आप इस समस्या को बिना ठीक करवाए छोड़ देते हैं तो आपको काफी गंभीर समस्या देखने को मिल सकती हैं। सरोज हॉस्पिटल डेंटिस्ट राहुल नरूला के अनुसार जब आपका टूथ डीके आपके दांत की जड़ को संक्रमित कर देता है तो यह दांत की समस्या देखने को मिलती है। 

inside2rootcanal

इस स्थिति को ठीक करवाने के लिए आपके पास दो उपचार के विकल्प उपलब्ध होते हैं : 

पहले तरीके में आपके डॉक्टर दांत से पूरी तरह से इंफेक्शन को खत्म कर देते हैं, ताकि यह डेमेज और अधिक न बढ़ सके। इसके बाद दांत पर एक कैप लगा कर उसे ढंक दिया जाता है। इस तरीके को रूट कैनाल कहा जाता है।

दूसरे तरीके में डेंटिस्ट दांत को ही निकाल देते हैं। अगर आप चाहें तो दांत को रिप्लेस भी करवा सकते हैं। लेकिन इंफेक्शन दूसरे दांतों में फैलने से बचाने के लिए यह एक अच्छा तरीका है।

अगर आप बेस्ट तरीके की बात करें तो पहला विकल्प बेस्ट है क्योंकि उसके माध्यम से आपका दांत भी बच जाता है और आपका संक्रमण भी ठीक हो जाता है। साथ ही जब आप मुस्कुराते हैं तो आपको किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें : सोते समय मुंह से सांस लेना सेहत के लिए है नुकसानदेह, जानें कारण और बचाव के टिप्स

क्या रूट कैनाल से कैंसर हो सकती है? 

रूट कैनाल दांत के इंफेक्शन को ठीक करवाने का एक उपचार होता है और इसके माध्यम से आपके दांत और शरीर से वह इंफेक्शन पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इसके कारण आपको कैंसर भी नहीं होता। रूट कैनाल के बार में एक और अफवाह फैल रही है कि यह बहुत दर्दनाक होता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। आजकल एक्स रे के मध्यम से आप अपने दांत की तस्वीर को भी साफ साफ देख सकते हैं।

inside1infection

अगर दांत के इस इंफेक्शन को ठीक न किया जाए तो क्या हो सकता है?

अगर आप रूट कैनाल को बिना ठीक किया छोड़ देते हैं तो आपके दांत में बहुत अधिक दर्द हो सकता है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सूजन आ सकती है और कुछ भी ठंडा या गर्म खाते पीते वक्त दर्द बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आप अपना ओरल हाइजीन बना कर नहीं रखते हैं और इस समस्या को ऐसे ही छोड़ देते हैं तो यह बैक्टीरिया  डायबिटीज, अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसी स्थिति का भी कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : कान के मैल के फायदे : कान के मैल (वैक्स) की ज्यादा बार-बार न करें सफाई, हो सकते हैं कई फायदे

रूट कैनाल पूरी तरह से सुरक्षित है?

यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे करवाने से आपको एक समस्या से निजात ही मिलेगा न कि दूसरी समस्या पैदा होगी। इसलिए आपको डॉक्टर के पास जा कर आज ही अपने दांत की इस समस्या से निजात पाना चाहिए और रूट कैनाल का सहारा लेना चाहिए। इसमें डरने और घबराने वाली भी कोई बात नहीं है। केवल इस बात का ध्यान रखें कि जिस डेंटिस्ट के पास आप जा रहे हैं वह प्रोफेशनल हो।

आपको डेंटिस्ट के पास जाने से नहीं बल्कि न जाने की बात से डरना चाहिए। अपने ओरल स्वास्थ्य को बेहतर रखना एक आवश्यकता है जोकि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अपने दांतों में होने वाली समस्या से डरे नहीं बल्कि आज ही उनका उपचार करवाएं।

All images credit: freepik

Read Next

गले में बलगम बनने का क्या कारण होता है? जानें किन लोगों को बनता है ज्यादा कफ

Disclaimer