
अजवाइन हमेशा से ही पेट के लिए एक रामबाण इलाज के रूप में काम करता है। लेकिन ये कई और बीमारियों में भी फायदेमंद है। दरअसल, अजवाइन में एंटाबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने के साथ, इंफेक्शन को कम करते हैं और दर्द से बचाते हैं। साथ ही वेट लॉस वाले लोग तो अजवाइन का पानी और अजवाइन के चूर्ण आदि का भी सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको भूनी हुई अजवाइन खाने के फायदे (Bhuni Ajwain Khaane Ke Fayde)के बारे में बताएंगे, कि कैसे इसका विभिन्न प्रकार से सेवन फायदेमंद है।
भूनी हुई अजवाइन के फायदे-Roasted Ajwain benefits
1. वजन घटाने में
वजन घटाने में भूनी हुई अजवाइन बहुत फायदेमंद है। दरअसल, भूनी हुई अजवाइन पेट के एंजाइम को बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को तेज करता है। आप भूनी हुई अजवाइन में शहद मिला कर इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसे सुबह खाली पेट खाएं तो इससे आपको और भी फायदा होगा। भूनी हुई अजवाइन का फाइबर पाचन क्रिया को तेज करने में भी मददगार है। इसके अलावा आप अजवायन, मेथी और कलौंजी को बराबर मात्रा में लेकर भून लें और इन तीनों को एक साथ मिला लें और इसका सेवन करें। पर ध्यान रखें कि इसे मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और रोजाना सोने से पहले एक चम्मच पाउडर गर्म पानी के साथ लें।
2. खाने के बाद ब्लोटिंग से बचने के लिए
भूनी हुई अजवाइन खाने के बाद ब्लॉटिंग से बचने में मदद करती है। अजवाइन का उपयोग न केवल आपके भोजन में स्वाद जोड़ने बल्कि पाचन संबंधी किसी भी समस्या से राहत देने के लिए किया जाता है। दरअसल, खाने के बाद कई बार लोगों को ब्लॉटिंग की समस्य हो जाती है ऐसे में अजवाइन डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ा कर खाना पचाने में तेजी से मदद करता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करते हैं और ब्लोटिंग की समस्या से बचाव में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : बवासीर में बहुत फायदेमंद है मेथी दाना, जानें किन समस्याओं को करता है दूर और कैसे करें इस्तेमाल
3. गाउट और अर्थराइटिस में फायदेमंद
भूनी हुई अजवाइन को गाउट से पीड़ित लोग खा सकते हैं। दरअसल, गाउट में जोड़ों का दर्द तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में भूनी हुई अजवाइन का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण उस दर्द और सूजन को दूर करता है और गाउट की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा अर्थराइटिस में भी भूनी हुई अजवाइन बहुत फायदेमंद है। इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के सूजन को दूर करता है और दर्द से बचाता है।
4. एसिडिटी में फायदेमंद
अजवाइन हमारे पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन ये एसिडिटी और अपच की समस्या को भी दूर करने में मददगार है। अजवायन खाना पचाता है और अपच से बचाता है। ये पेट को मजबूत रखता है और एसिडिटी और अपच से तुरंत राहत देता है। दरअसल, अजवाइन में सक्रिय एंजाइम, थाइमोल, गैस्ट्रिक जूस के स्राव में मदद करता है जो पाचन में सुधार करता है। पेट की ऐसी किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का सेवन पानी के साथ करें।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट जीरा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें क्या है सेवन का सही तरीका
5. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
अजवाइन आपकी खांसी के साथ-साथ बलगम से राहत प्रदान कर सकता है और सांस की समस्या को दूर कर सकता है। यह ब्रोन्कियल नलियों को चौड़ा करने में भी मदद कर सकता है, जो अस्थमा से पीड़ित लोगों की मदद कर सकता है। इसके अलावा जुकाम में भी इसे खाना बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आपको मौसमी इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है।
आप भूनी हुई अजवाइन को कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस सलाद में डाल सकते हैं। आप इस फलों में छिड़क कर खा सकते हैं साथ ही आप इसे खाने के बाद यूं ही चबा भी सकते हैं। ये तमाम तरीकों से आपके लिए फायदेमंद है।
all images credit: freepik