Doctor Verified

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने लिया अंगदान करने का फैसला, डॉक्टर से जानें कौन से अंग हो सकते हैं दान

Riteish Deshmukh and Genelia Deshmukh donate their Organs: रितेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अंग दान करने की जानकारी दी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने लिया अंगदान करने का फैसला, डॉक्टर से जानें कौन से अंग हो सकते हैं दान


बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। हर अवॉर्ड फंक्शन, टीवी शोज और इवेंट में भी रितेश और जेनेलिया एक साथ ही नजर आते हैं। रितेश और जेनेलिया अक्सर यंग जेनरेशन के लोगों को कपल्स गोल्स देते हुए नजर आते हैं। अपने क्यूट रोमांस और प्यार की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल ने अंग दान करने का फैसला लिया है। रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

वीडियो में रितेश ने कहा, "किसी के लिए 'जीवन के उपहार' से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता है। आज हम आपको बताना चाहते हैं कि हमने अपने अंग दान करने का फैसला किया है।" रितेश के बाद वीडियो में जेनेलिया कहती हैं "हां, हमने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है और ये हमारी लाइफ का सबसे बेस्ट गिफ्ट है।" रितेश और जेनेलिया के इस वीडियो को नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) ने अपने आधिकारिक हैंडल पर भी शेयर किया है। NOTTO ने अपने प्लेटफॉर्म पर रितेश और जेनेलिया का आभार भी व्यक्त किया है। बॉलीवुड कपल द्वारा अंग दान किए जाने की खबर सामने आने के बाद यह जानना जरूरी है कि शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं इस बारे में। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से बात की।

— NOTTO (@NottoIndia) July 6, 2024

शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?- What body parts can be donated?

रितेश और जेनेलिया की तरह कई बॉलीवुड स्टार पहले भी अंगदान करने की बात कर चुके हैं। अगर आप भी अंगदान करने की सोच रहे हैं तो आइए डॉक्टर सुरिंदर कुमार से जानते हैं कौन से अंगों का दान किया जा सकता है।

  • हार्ट 
  • फेफड़े
  • लिवर
  • किडनी 
  • अग्नाशय 
  • आंत दान किया जा सकता है। 

इन अंगों के अलावा डॉक्टर कुछ ऊतकों के दान करने की भी सलाह देते हैं। ऊतकों में हड्डी, त्वचा का दान किसी जरूरतमंद इंसान के लिए किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Heteropaternal Superfecundation: फिल्म Bad Newz की तरह क्या वाकई जुड़वां बच्चों के हो सकते हैं दो अलग पिता?

कैसे होता है अंगदान?- How does organ donation happen?

डॉक्टर की मानें तो किसी भी व्यक्ति के अंगदान की प्रक्रिया दो तरह से होती है। पहली जीवित अंगदान और दूसरी है मृत्यु अंगदान। जीवित अंगदान की प्रक्रिया में आप जब तक जी रहे हैं, तब तक आप शरीर के कुछ अंगों का दान कर सकते हैं। इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। वहीं, बात अगर मृत्यु अंग दान की आती है, तो इसमें जीवित इंसान एक कानूनी दस्तावेज बनाकर जाता है। इस दस्तावेज में इस बात की जानकारी होती है कि मरने के बाद आपके शरीर के कौन-कौन से हिस्सों को दान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः क्या बारिश में भीगने के बाद नॉर्मल पानी से नहाना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें

किस उम्र में अंगदान कर सकते हैं? - At what age can one donate organs?

भारत सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार, 18 साल का कोई भी व्यक्ति जो मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है वह अंगदान कर सकता है। शरीर के हर अंग को दान करने के लिए अलग-अलग उम्र की सीमा का निर्धारण किया गया है। आप इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर या किसी नजदीकी अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अंगदान के लिए आपकी उम्र के साथ-साथ स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। अगर आप भविष्य में अंगदान करने की सोच रहे हैं, तो अपने खानपान, जीवनशैली और फिजिकल वर्कआउट को स्थिर रखें। 

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

खुद को एनर्जेटिक और एक्टिव बनाने के लिए फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer