क्या चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों के निशान के कारण आपको शर्मिदगी महसूस होती है?
क्या इनसे बचने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग कर-करके आप थक चुके हैं?
लेकिन फिर भी यह दाग-धब्बे हटाने का नाम नहीं ले रहे तो परेशान न हो और घर में बने इस पेस्ट पर एक नजर डालिए। जो आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर कर देगा। जी हां फ्री में बनने वाला यह पेस्ट आपके लिए बहुत मददगार है। अब आप यह कहेंगे कि फ्री कैसे? तो हम आपको बता दें कि इस पेस्ट को बनाने के लिए थोड़े से दही और कुछ नीम की पत्तियों की जरूरत होती है। दही तो आपके घर में उपलब्ध ही होता है और नीम की पत्तियां आपको आसानी से घर के आस-पास मौजूद पेड़ से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं!
साफ और निखरा चेहरे किसी को भी आकर्षक और अच्छा लगता है। लेकिन लंबे समय तक धूप में रहने, प्रदूषण, उम्र बढ़ने, हार्मोन में बदलाव और मुंहासों के कारण चेहरे की त्वचा बेजान हो जाती हैं, और उस पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इनके कारण आपकी सुंदरता कम होने लगती है। अगर आप भी चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे से परेशान हैं तो घर में बना नीम और दही का मास्क आपकी इस समस्या को ठीक कर सकता है। यह मास्क बिना किसी साइड इफेक्ट और बिना पैसे के आसानी से आपकी समस्या को दूर करता है। क्योंकि यह चीजें आपको आसानी से आपके घर में ही मिल जाएगी।
दाग के लिए नीम और दही ही क्यों?
पुराने जमाने से ही दही का प्रयोग सुंदरता निखारने के लिये किया आता जा रहा है। दही में प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिये ही अच्छे होते है। यह स्किन सेल्स को जरूरी पोषण देते हैं। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। दही दूध का बना होता है इसलिए इसमें भी लैक्टिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है। इसके अलावा नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के सारे दाग दूर हो जाते हैं। और अगर दही और नीम को मिला लिया जाये फिर तो क्या कहना।
टॉप स्टोरीज़
नीम और दही के पेस्ट के लिए सामग्री
- नीम की पत्तियां- 15-20
- दही - 2 चम्मच
- पानी - 2 चम्मच
इसे भी पढ़ें : इन घरेलू उपायों से दूर करें त्वचा के दाग धब्बे
कैसे बनाएं पेस्ट
- सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें।
- फिर इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर इसमें दही मिला लें।
- पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके पैक तैयार कर लें।
- अब इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें।
- 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
तो देर किस बात की चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए आप भी आज ही ट्राई करें ये पैक!
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Skin Care in Hindi