धूप और गर्मी की वजह से आता है चक्कर? अपनाएं ये घरेलू उपाय

धूप और गर्मी की वजह से कई लोगों को चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
धूप और गर्मी की वजह से आता है चक्कर? अपनाएं ये घरेलू उपाय


बढ़ती गर्मी में लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसमें स्किन पर रैशेज, खुजली, बालों में पसीना आना, शरीर से पसीना आना इत्यादि एक सामान्य समस्या है। लेकिन कुछ लोगों को बढ़ती गर्मी की वजह से काफी ज्यादा चक्कर आते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। खासतौर पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी और डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आने की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको गर्मी की वजह से चक्कर आने की समस्या होती है, जो इसके लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको गर्मी में चक्कर आने की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएंगें। आइए जानते हैं धूप और गर्मी (Remedies for Fatigue due to Heat ) की वजह से चक्कर आने पर क्या करें? 

गर्मी और धूप से चक्कर आने पर क्या करें? (Remedies for Fatigue due to Summer Heat )

1. सूखा धनिया

गर्मी में सूखा धनिया शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह चक्कर आने की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सूखा धनिया और आंवला भिगोकर रखें। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी का पी लें। इससे चक्कर आने की परेशानी दूर होगी। साथ ही पेट भी साफ रहेगा। 

इसे भी पढ़ें - थकान, कमजोरी और चक्कर आने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण, न करें नजरअंदाज

2. हेल्दी डाइट

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण चक्कर आने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स, हरे सब्जियां, साबुत अनाज इत्यादि का सेवन करें। 

3. पुदीने के तेल से मालिश

धूप और गर्मी की वजह से चक्कर आने पर पुदीने का तेल काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए पुदीने के तेल से आपने सिर और तलवे की मालिश करें। इससे चक्कर आने की परेशानी से राहत मिल सकता है। Mint Oil for Fatigue

4. फलों का पिएं जूस

चक्कर आने पर फलों का जूस काफी लाभकारी होता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही गर्मी में होने वाली शारीरिक कमजोरी और थकान को कम कर सकता है। 

5. अदरक के तेल से मालिश

तलवों की अदरक के तेल से मालिश करने से थकान और कमजोरी दूर होती है। यह चक्कर आने की समस्या को कंट्रोल कर सकता है। अगर आपको धूप की वजह से बार-बार चक्कर आते हैं, तो अपने पास अदरक का तेल जरूर रखें। 

6.  हर्बल टी या काढ़ा

गर्मी में चक्कर की समस्या होने पर हर्बल टी का काढ़ा पिएं। गर्मी में काढ़ा तैयार करने के लिए 1 कप पानी में 1 हरी इलायची, 1 लौंग, काली मिर्च और तुलसी की कुछ पत्तियों को डाल लें। अब इसमें 2 चुटकी चायपत्ती डालें। इसके बाद थोड़ी देर के लिए इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसे 1 कप में छान लें। इस टी को पीने से चक्कर आने की समस्या दूर होगी। 

इसे भी पढ़ें -  व्रत के दौरान सिर दर्द और चक्कर की समस्या को इन 5 तरीकों से करें ठीक

गर्मी में चक्कर आने की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपको गर्मी और धूप की वजह से अधिक समस्या हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह लें। ताकि किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने से पहले आपका समय पर इलाज किया जा सके है। 

 

Read Next

पेट साफ न होने पर इस तरह से खाएं दही, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version