
दूध हम सभी के घरों में रोजाना आता है। उस दूध में मलाई भी जमती है। लेकिन उस मलाई का आप क्या करते हैं। कुछ लोग उस मलाई को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते होंगे तो कुछ दूध के साथ ही पी जाते होंगे। लेकिन हम आपको आज बहुत ही दिलचस्प तरीका बता रहे हैं इस मलाई के इस्तेमाल का। घर में रोजाना आने वाले दूध की मलाई से आप घर पर ही आसानी से देसी घी बना सकते हैं। घर में बना यह घी बाजार के घी से ज्यादा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही मलाई से घी कैसे बना सकते हैं और इसके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं।

घर पर ऐसे बनाएं घी
- रोजाना जो दूध आता है उसकी मलाई रोज एक बर्तन में जमा करते रहें।
- इस मलाई को फ्रिज में रखें।
- थोड़ी ज्यादा मलाई होने पर इस मलाई को पानी डालकर मिक्सी में पीस लें।
- अगर आप पीसना न चाहें तो मथनी से मलाई में थोड़ा पानी के छींटे मारकर मथ भी सकते हैं।
- मिक्सी में पीसने के बाद पानी और मक्खन अलग-अलग हो जाएगा।
- अब इस मक्खन को गर्म कड़ाही में डाल दें और अच्छे से गर्म कर लें।
- गर्म करने के बाद मक्खन पिघलने लगेगा जिससे वह घी बन जाएगा।
- अब इस पिछले हुए मक्खन को अच्छे से गर्म कर लें और यह आपका घी तैयार हो गया।
- इसे ठंडा करके किसी दूसरे जार में छान लें।
- कंटेनर को बंद करके रख दें। इस घी को जरूरत के समय इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : देसी घी या वेजिटेबल ऑयल, क्या है दिल की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? बता रही हैं डायटीशियन स्वाती बाथवाल

घी खाने के फायदे (Benefits of ghee)
हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहा करते थे कि अगर अच्छी हेल्थ चाहिए तो घी खाओ। उनकी कही बात सही भी थी। लेकिन आज के समय में इतनी मिलावट शुरू हो गई है कि बाजार उत्पादों पर विश्वास नहीं होता। इसलिए बेहतर है कि आप घर पर ही घी बनाकर खाएं। घी खाने से स्वास्थ्य को निम्न लाभ होते हैं।
1. पेट के लिए लाभकारी
जिन लोगों का खाना ठीक से पचता नहीं है उन्हें खाने में एक चम्मच घी रोजाना खाना चाहिए। घी पेट के लिए हल्का होता है। जिससे पाचन की समस्या दूर रहती है।
2. हड्डियों को मजबूती दे
आप जितने भी पहलवान देखेंगे उनकी डाइट में घी जरूर शामिल होता है। क्योंकि घी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। घी में विटामिन के होता है। जो हड्डियों की मजबूती के लिए होता है। आपने अपने बुजुर्गों को देखा होगा उन्हे आज भी जोड़ों की समस्या कम होती होंगीं, तो वहीं नई पीढ़ी के बच्चों में जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना एक चम्मच घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : Cow Ghee: 'गाय के घी' से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें अधिक घी खाने पर क्या करें

3. त्वचा के लिए फायदेमंद
सर्दियों में अक्सर लोग घी को फटी त्वचा पर लगाते हैं। इसे लगाने से त्वचा मुलायम रहती है। तो वहीं, फटे होंठ सॉफ्ट रहते हैं। बहुत से बड़े बुजुर्ग घी को अपने बालों में भी लगाते हैं। तो वहीं चोट लगने या सूजन होने पर भी गी को लगाया जाता है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
घी में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में तो घी को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया गया है। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्त्व है।
5. हृदय के लिए फायदेमंद
घी खाने से दिल भी ठीक रहता है। पर हमें ध्यान देना है कि देसी घी का ही इस्तेमाल करें। अगर आप मिलावटी घी का इस्तेमाल करेंगे तो उससे आपको नुकसान भी हो सकते हैं। घी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए हृदय विकार ठीक रहते हैं।
सावधानी
अगर घी खाने से आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। दूसरा ध्यान रहे कि आप सीमित मात्रा में ही घी का इस्तेमाल कर रहे हैं। अनियंत्रित सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
घर पर आने वाले दूध की मलाई से अब आप आसानी से घी बना सकते हैं। यह घी क्योंकि आपने घर में बनाया है इसलिए स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। पर नियंत्रण में खाई गई हर चीज लाभकारी होती है। अनियंत्रितता बीमारी पैदा करती है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
Read Next
White Blood Cells: शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जोड़ें ये 7 चीजें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version