हवाई जहाज में सफर करते हुए कुछ नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। जबकि ज्यादातर लोग इन नियमों के विषय में कुछ नहीं जानते। टेकआफ और लैंडिंग के समय में हमें कई काम नहीं करने चाहिए, कुछ काम को रोक लेना चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि हवाई जहाज में यात्रा कर रहे सभी लोग सुरक्षित रहें। वास्तव में हवाई जहाज में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है। यह जिम्मेदारी सिर्फ पायलट या एयर होस्टस तक ही सीमित नहीं होती। प्रत्येक सवारी पर यह बात लागू होती है। खासकर टेकआफ और लैंडिंग के समय नियमों का उल्लंघन सब सवारियों की जिंदगी जोखिम मंे डाल सकता है। अतः इस लेख में उन नियमों को जानेंगे, जिन्हें टेकआफ और लैंडिंग के समय जानना आवश्यक है।
- असहज स्थिति - आप सोच सकते हैं कि टेकआफ और लैंडिंग के समय एक व्यक्ति के बाथरूम में रहने से क्या समस्या हो सकती है? आखिर एक ही व्यक्ति तो अंदर है? हालांकि इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चूंकि हवाई जहाज गुरुत्वाकर्षण से काफी ऊंचाई पर है। इसलिए नीचे उतरते और ऊपर चढ़ते वक्त यह गुरुत्वकार्षण के उलट काम करता है। ऐसे में बाथरूम के अंदर रहने से दरवाजे के खुलने का भय होता है। इससे असहज स्थिति पैदा हो सकती है। अतः टेकआफ और लैंडिंग के समय बाथरूम जाने से बचें।
- चोट लगना - आपको यह पता ही होगा कि बाथरूम में सीट बेल्ट नहीं होती। इसका मतलब यह है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय आपको चोट लग सकती है। आप कहीं गिर सकते हैं। इससे आप जख्मी हो सकते हैं। अगर चोट नहीं भी लगी तो बाथरूम में टेकआफ और लैंडिंग समय रहना जोखिम भरा है क्यांेकि आपके गिरने की आशंका बहुत ज्यादा है। बेहतर यही होगा कि टेकआफ और लैंडिंग के बाद ही बाथरूम का इस्तेमाल करें।
- दुर्घटना - बाथरूम एक ऐसी जगह है जहां बिजली, पानी और कागज तीनों चीजें होती है। इसका मतलब यह है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय किसी भी तरह की घटना घटे तो सबसे पहले बाथरूम में ही आग लगने की आशंका होती है। इसके अलावा बिजली के कारण आपको करेंट भी लग सकता है। कहने का मतलब यह है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय किसी भी तरह की दुर्घटना सकती है। समस्या यह भी है कि यदि आप किसी दुर्घटना का शिकार हुए तो आपात स्थिति में सुरक्षा हेतु आपके आसपास कोई नहीं होगा। सो, बाथरूम टेकआफ और लैंडिंग के बाद ही जाएं।
- लाक लगना - यूं तो हवाई जहाज के सभी दरवाजों को अच्छी तरह जांचा जाता है। बावजूद इसके कब कोई दुर्घटना हमारा इंतजार कर रही है, हम कह नहीं सकते। मतलब यह कि टेकआफ और लैंडिंग के समय बाथरूम इस्तेमाल करना इसलिए भी रिस्की है क्योंकि दरवाजे के लाक होने का अंदेशा बना रहता है। आप उसमें बंद हो सकते हैं। लैंडिंग के समय अंदर बंद रहना न सिर्फ जोखिम भरा है वरन बहुत डरावना भी है।
- शर्मिंदगी - टेकआफ और लैंडिंग के समय आप बाथरूम गए। बदकिस्मती से दरवाजा बंद हो गया। इस हड़बड़ी में आप अपनी पैंट पहनना ही भूल गए। ऐसे में यकीनन जब कोई आपको बचाने आएगा तो आपकी खुली पैंट शर्मिंदगी का विषय बन जाएगी। यही नहीं कुछ लोगों के लिए आप मजाक का विषय भी बन सकते हैं। अतः कुछ देर तक खुद को नियंत्रण बनाएं रखें ताकि टेकआफ और लैंडिंग के समय बाथरूम का इस्तेमाल न करना पड़े।
- नियमों को पढ़ें - जो लोग हवाई जहाज में सफर करते हैं, उनके लिए कुछ नियमों को बनाया गया है। जरूरी यह है कि ट्रैवल करते हुए उन नियमों को पढ़ें। उसमें यह भी लिखा हुआ है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय बाथरूम के उपयोग से बचें। अतः इसे सीरियस होकर पढ़ें और समझें ताकि न आपकी और न दूसरों की जिंदगी जोखिम में आ सके।
- झटके लगना - टेकआफ और लैंडिंग के समय झटके लगने की आंशका भी काफी ज्यादा होती है। यही नहीं जबरदस्त किस्म के फोर्स की भी टेकआफ और लैंडिंग के समय आंशका होती है। इन झटकों के लिए हमारा शरीर अभ्यस्त नहीं होता। अतः यही बेहतर है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय सीट बेल्ट बांधकर अपनी सीट पर बैठे रहें।
Disclaimer