'रेस 3' के ठीक बाद, 'संजू' शायद 2018 में सबसे बड़ी फिल्म होगी। रणबीर कपूर के बेहतरीन अभिनय के अलावा इस में लोगों ने उनके संजू बाबा यानी संजय दत्त जैसी मसल्स को खूब सराहा है। लोगों में अभी भी इस बात की चर्चा है कि इतने कम समय में रणबीर के बड़े गोल कंधे कैसे ऊभर आए? क्या उस थोड़े समय में इतने ज्यादा मसल्स को फ्रेम किया जा सकता है? उसने यह कैसे किया? इस लेख के माध्यम से हम आपके इन सवालों का आज अच्छी तरह से जवाब देंगे।
फिल्म के लिए उन्हें कितना वजन मिला?
संजय दत्त का रोल प्ले करने के लिए रणबीर कपूर को अपनी बॉडी का मसल्स और बढ़ाना पड़ा था, क्योंकि संजय दत्त बहुत ही आकर्षक और अधिक मांसपेशी वाले व्यक्तित्व के रहे हैं। संजू जैसी बॉडी बनाने के लिए रणबीर कपूर ने 6 से 8 महीने की समयावधि में 70 किलोग्राम से 85 किलोग्राम तक वेट बढ़ा लिया था। अगर एक अच्छी हार्डकोर ट्रेनिंग की जाए तो इस तरह के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इतना समय काफी है।
वैसे तो आप बहुत जल्द वजन बढ़ा सकते हैं लेकिन ऐसा तभी कर सकते हैं जब आपको गुणवत्ता परक मसल्स नहीं बनाने हों तब।
टॉप स्टोरीज़
वजन बढ़ाने के लिए कितना समय देते थे रणबीर?
रणबीर के ट्रेनर के मुताबिक, वह जिम में रोजाना एक घंटे एक्सरसाइज़ करते थे। जी हां, यह सुनकर आपको हैरानी हुई होगी। आमतौर लोग यह सोचते हैं कि अच्छी बॉडी बनाने के लिए जिम में घंटों समय बिताने की जरूरत होती हे। जो कि सही नहीं है। जब कि आप जिम में मांसपेशियों को तोड़ते हैं और जब आप दिन के बाकी हिस्सों के लिए खाते हैं और पर्याप्त आराम लेते हैं तो मांसपेशियां मजबूत और बड़ी बनती हैं।
रणबीर कितना डाइट लेते थे?
रणबीर कपूर संजू मूवी के लिए लगभग 8 से 10 बार अलग-अलग तरह की डाइट लेते थे। हालांकि आपको मांसपेशी शरीर बनाने के लिए कई बार भोजन की आवश्यकता नहीं है और हां, अधिक भोजन से चयापचय को बढ़ावा नहीं मिलता है ऐसा बहुत लोगों द्वारा प्रचारित किया जाता है। हां, ये बात बिल्कुल सही है कि रणबीर को कई आहार दिए गए थे क्यों कि वह रणबीर ज्यादा खाना नहीं खाते थे। और कुछ लोग ज्यादा भोजन खपत नहीं कर पाते हैं। जो एक बार में अधिक भोजन नहीं खा सकते हैं, उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा भोजन दिया जाता है जिससे आवश्यक कैलोरी की पूर्ति की जा सके। इसीलिए शरीर में कैलोरी की पूर्ति करने के लिए रणबीर को आधी रात में जगाकर शेक दिया जाता था।
इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने खुद खोला राज, कहा- 'इन 2 एक्सरसाइज से बनती है अच्छी बॉडी'
रणबीर की क्या थी डाइट?
रणबीर के खानपान में कोई चीज प्रतिबंधित नहीं थी। उनके आहार में बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट, सब्जियां और प्रोटीन शामिल थे। इस तरह उन्हें दिन में एक ही खाद्य पदार्थ का उपभोग नहीं करना पड़ता था।
इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने दी गर्मियों में फिट और हाइड्रेट रहने की 5 सस्ते टिप्स
क्या रणबीर ने स्टेरॉयड भी लिया?
हो सकता है आप ऐसा सोचते हों, मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। रणबीर ने अपनी बॉडी नेचुरल तरीके से बनाई है। उन्होंने लक्ष्य निधारित करते हुए इस काम को 6 से 8 महीने में पूरा किया है। रोजाना के जिम और खानपान से ही ऐसी बॉडी बनाने में रणबीर कामयाब रहे हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi