Ranbir Kapoor Birthday: खुद को फिट रखने के लिए क्या खाते हैं रणबीर कपूर, जानें उनका डाइट और वर्कआउट प्लान

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बर्थडे पर जानें उनकी फिटनेस का राज, यानी रणबीर का वर्कआउट और डाइट प्लान। रणबीर कपूर पिछले दिनों आलिया भट्ट के साथ अफेयर की खबरों के चलते काफी चर्चा में रहे हैं। जल्द ही दोनों फिल्म ब्रम्हास्त्र में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन भी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ranbir Kapoor Birthday: खुद को फिट रखने के लिए क्या खाते हैं रणबीर कपूर, जानें उनका डाइट और वर्कआउट प्लान

28 सितंबर, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्मदिन होता है। इस साल रणबीर कपूर 37 साल के हो गए हैं। रणबीर कपूर, बॉलीवुड के उस खानदान (कपूर फैमिली) से ताल्लुक रखते हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों और शो-बिजनेस से जुड़ा देश का सबसे पुराना खानदान माना जाता है। मगर फिर भी अपने आपको स्थापित करने के लिए रणबीर कपूर को काफी मेहनत करनी पड़ी। रणबीर पहली बार 2007 में फिल्म सांवरिया में नजर आए थे। इसके बाद रणबीर ने राजनीति, अजब प्रेम की गजब कहानी, बेशरम, बर्फी, ए दिल है मुश्किल, ये जवानी है दीवानी और संजू जैसी ढेर सारी सफल फिल्में दी हैं।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी चर्चा में हैं। इस चर्चा का एक कारण तो ये है कि बॉलीवुड गलियारे में रणबीर और आलिया के अफेयर के खूब चर्चे हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा अगले साल तक इन दोनों ही कलाकारों की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रम्हास्त्र आने वाली है।

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक्स के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। फिल्मी खानदान से होने के कारण रणबीर को फिटनेस की अहमियत बॉलीवुड में कदम रखने से पहले से ही थी। आइए आपको बताते हैं कि रणबीर कपूर खुद को इतना फिट और एक्टिव कैसे रखते हैं और क्या है उनका वर्कआउट और डाइट प्लान।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) onJan 31, 2018 at 5:28am PST

रणबीर कपूर का वर्कआउट प्लान (Ranbir Kapoor Workout Plan in Hindi)

रणबीर कपूर को जिम में घंटो समय बिताना पसंद नहीं है, फिर भी फिल्म संजू के लिए उन्होंने काफी वर्कआउट किया था। आमतौर पर रणबीर कपूर रोजाना 30 मिनट से एक घंटे वर्कआउट करते हैं। रणबीर अगर शूटिंग के लिए बाहर नहीं गए हैं, तो वो सप्ताह में 5 दिन जिम जरूर जाते हैं। उनके वर्कआउट सेशन में 10 मिनट कार्डियो और सर्किट ट्रेनिंग के अलावा पुल-अप्स, क्रंचेज आदि शामिल हैं। रणबीर वर्कआउट में लेग्स, एब्स, चेस्ट, शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स आदि वर्कआउट करते हैं। लेकिन जब कभी रणबीर शूटिंग में व्यस्त होते हैं, तो खुद को फिट रखने के लिए वो किक बॉक्सिंग या फुटबॉल का सहारा लेते हैं।

रणबीर कपूर का डाइट प्लान (Ranbir Kapoor Fitness Secret in Hindi)

रणबीर कपूर के पर्सनल ट्रेनर Kunal Gir बताते हैं कि रणबीर दिन में 5 बार खाते हैं, मगर वो मील्स बहुत छोटे-छोटे होते हैं। आमतौर पर उनके खाने में ऑर्गेनिक अंडे, मीट, सब्जियां और नट्स शामिल होते हैं। इस तरह थोड़ा-थोड़ा खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। कुणाल बताते हैं कि रणबीर का खाना बेस्ट क्वालिटी तेलों से बना होता है, जैसे- मैकेडमिया नट ऑयल (Macadamia nut oil)। इसके अलावा रणबीर खुद को हाइड्रेट रखने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए दिन भर में खूब सारा पानी पीते हैं और लिक्विड डाइट लेते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) onDec 25, 2017 at 5:53am PST

रणबीर कपूर का डाइट प्लान (Ranbir Kapoor Diet Plan in Hindi)

ब्रेकफास्ट (Breakfast)- आमतौर पर ब्रेकफास्ट में रणबीर एग व्हाइट्स, दूध और कॉर्नफ्लेक्स खाते हैं। इसके अलावा केले खाना और फलों का जूस पीना भी रणबीर को पसंद है।

लंच (Lunch)- दोपहर के खाने में आमतौर पर रणबीर दाल और रोटी खाते हैं। मगर इन रोटियों की खास बात ये होती है कि इन्हें गेंहूं के अलावा बाजरा और ज्वार के आटे को मिलाकर बनाया जाता है। इसके अलावा दोपहर के खाने में रणबीर एक कप दही और तंदूरी चिकन भी खाते हैं।

शाम को स्नैक्स (Evening Snacks)- स्नैक्स में आमतौर पर रणबीर को ग्रीन टी या फलों का जूस पीना पसंद है।

डिनर (Dinner)- रात के खाने में आमतौर पर रणबीर चिकन, सैलमन या ग्रिल्ड मछली खाते हैं।

सप्लीमेंट्स (Supplements)- इसके अलावा रणबीर बेहतर रिजल्ट्स के लिए वर्आउट के बाद और रात के खाने के बाद कुछ सप्लीमेंट्स भी लेते हैं, जैसे- प्रोटीन शेक और मल्टी विटामिन्स आदि।

Read more articles on Exercise Fitness in Hindi

Read Next

Happy Birthday Mouni Roy: दिन में आधा घंटा 'डांस' है मौनी की फिटनेस का राज है, जानें और किन तरीकों से रहती हैं फिट

Disclaimer