चौलाई (राजगिरा) के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

चौलाई के लड्डू (Rajgira ke ladoo ) स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। इन्हें खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। जानें चौलाई के लड्डू के फायदे और रेसिपी-
  • SHARE
  • FOLLOW
चौलाई (राजगिरा) के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी


cholai ke laddu khane ke fayde: चौलाई सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चौलाई आयरन, फाइबर और विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। आयुर्वेद में चौलाई का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। चौलाई को राजगिरा (Rajgira) भी कहा जाता है। सर्दियों में चौलाई और गुड़ के लड्डू (chaulai ke laddu) खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, पेट से संबंधित रोग दूर होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। आप भी सर्दियों में चौलाई के लड्डू खा सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। जानें चौलाई के लड्डू खाने के फायदे (cholai ke laddu khane ke fayde)

चौलाई में पोषक तत्व (chaulai ke laddu nutrition)

चौलाई के लड्डू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चौलाई में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा चौलाई विटामिन बी6, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन का भी अच्छा सोर्स है। चौलाई में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक भी प्रचुर मात्रा में होता है। राजगिरा के लड्डू के फायदे (Rajgira ke Ladoo Benefits)-

चौलाई के लड्डू खाने के फायदे (cholai ke ladoo benefits)

चौलाई के लड्डू (cholai ke ladoo) स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इनमें फाइबर उच्च मात्रा में होता है, जिससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही चौलाई के लड्डू खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती है। जानें चौलाई के लड्डू के फायदे-

strong bones

1. हड्डियां मजबूत बनाए 

चौलाई के लड्डू हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन लड्डू को खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, चौलाई में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। चौलाई के लड्डू ऑस्टियोपोरोसिस और कमजोर हड्डियों की परेशानियों को भी दूर करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

2. जोड़ों के दर्द में आराम दिलाए

राजगिरा के लड्डू (rajgira ke ladoo) जोड़ों के दर्द में भी आराम दिलाता है। सर्दियों में अधिकतर लोग जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करते हैं। ऐसे में चौलाई के लड्डू खाना लाभकारी होते हैं। चौलाई के लड्डू जोड़ों में अकड़न, जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत दिलाता है। यह गठिया या अर्थराइटिस और सूजन में भी आराम दिलाता है।

3. पेट के लिए लाभकारी

चौलाई के लड्डू पेट के लिए लाभकारी होते हैं। चौलाई के लड्डू खाने से पेट से संबंधित सभी रोग दूर होते हैं। चौलाई के लड्डू में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, इससे गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इन लड्डू को खाने से गैस्टोइंटेस्टाइनल (Gastrointestinal) की समस्याएं दूर होती हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। नियमित रूप से चौलाई के लड्डू खाने से कब्ज में आराम मिलता है। फाइबर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

4. एनर्जेटिक रखे

चौलाई या राजगिरा के लड्डू आपको एनर्जी देते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। साथ ही मांसपेशियों को विकास भी तेजी से होता है।

5. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

चौलाई के लड्डू हृदय स्वास्थ्य (heart health) के लिए भी लाभकारी होते हैं। चौलाई में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, गुड कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करता है। इसके अलावा डायबिटीज रोगी भी डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं

cholai ke ladoo

चौलाई के लड्डू बनाने की विधि (chaulai ke laddu recipe in hindi)

  • चौलाई के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले राजगिरा के दानों को हल्की आंच पर भून लें।
  • जब दाने या बीज चटकने लगे, तो एक प्लेट में निकाल दें।
  • इसके बाद इन्हें छलनी से छान लें। इससे बारीक दाने निकल जाएंगे। इसके बाद फूल हुए दानों का उपयोग लड्डू बनाने के लिए करें।
  • अब गैस पर एक पैन रखें। इसे घी डालें और गर्म होने के बाद गुड़ और पानी डाल दें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से घुलने दें। अब इसमें राजगिरा के दाने डाल दें। आप चाहें तो इसमें ड्राय फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  • ठंडा होने दें, हाथों पर घी लगाएं और इसके लड्डू बना लें।

आप इन स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू का सेवन कभी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही चौलाई के लड्डू (cholai ke ladoo) का सेवन करें। 

Read Next

सर्दी में खाएं गाजर और मूली का चटपटा अचार, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ मिलेंगे ये 4 फायदे

Disclaimer