सिरगेट और गुटखे की लत सेहत के लिए खतरनाक होती है। इससे फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर जैसे 200 से ज्यादा रोगों का खतरा रहता है। अगर आप भी स्मोकिंग (धूम्रपान) करते हैं, मगर इसे छोड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। वैज्ञानिकों ने हाल में हुए एक शोध में ये पाया है कि नींबू का रस सिगरेट और गुटखे से शरीर को होने वाले नुकसान को कम करता है और धीरे-धीरे इसकी लत को कम कर सकता है। ये निकोटिन वाले च्युइंग गम से भी ज्यादा प्रभावी पाया गया है।
सिगरेट से होने वाली समस्याओं को कम करे नींबू
दरअसल कच्चा नींबू नॉन टॉक्सिक होता है और बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों के टिशूज ज्यादा एसिडिक (अम्लीय) हो जाते हैं, जिसे नींबू का रस अल्कलाइज (क्षारीय) कर देता है। इसके अलावा नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिसके कारण ये शरीर में ई. कोली और कालरा जैसी बीमारियों को भी रोकता है। सिगरेट पीने वालों के मामले में पीले की जगह हरा नींबू (लाइम) ज्यादा फायदेमंद पाया गया है।
इसे भी पढ़ें:- गुटखा और तंबाकू की आदत छुड़ाएं, घर पर बनाएं ये स्पेशल माउथ फ्रेशनर
टॉप स्टोरीज़
कैसे की गई रिसर्च
ये रिसर्च थाईलैंड की Srinakharinwirot University के मेडिसिन डिपार्टमेंट में की गई। रिसर्च में 18 साल से ज्यादा उम्र के ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो स्मोकिंग की लत को छोड़ना चाहते थे। इनमें से 47% लोगों को ताजे नींबू के रस से बना खास जूस दिया गया और 53% लोगों को निकोटिन च्युइंग गम दिया गया। 9-12 सप्ताह तक लगातार इन लोगों के शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) की मात्रा जांची गई। इसके बाद पाया गया कि जिस समूह को नींबू का जूस दिया जा रहा था, उनमें पहले से चौथे सप्ताह तक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा, रेगुलर सिगरेट पीने वालों से बेहद कम थी। वहीं नींबू का रस पीने वाले लोगों में सिगरेट पीने की इच्छा में भी कमी देखी गई। रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि नींबू से बना जूस काफी हद तक सिगरेट की लत को छुड़ाने में मददगार है और इससे शरीर को कई दूसरे लाभ भी हैं।
कैसे बनाएं स्मोकिंग कम करने वाला जूस
अगर आप भी स्मोकिंग यानी धूम्रपान से होने वाले खतरों से बचना चाहते हैं और सिगरेट छोड़ने की इच्छा रखते हैं, तो नींबू से बना ये स्पेशल जूस आपकी मदद करेगा। इस लाइम जूस को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
इसे भी पढ़ें:- सिगरेट जितना ही खतरनाक है ई-सिगरेट, जानिये कैसे करता है फेफड़ों को प्रभावित
जरूरी सामग्री
- एक हरा नींबू
- 1 पीला नींबू
- 1 चम्मच चीनी
- 1 कप पानी
- बर्फ के टुकड़े
कैसे बनाएं नींबू का जूस
- पीले और हरे नींबू को काटकर इसका रस निचोड़ लें।
- एक कप पानी में इस रस को मिलाएं और 1 चम्मच चीनी डालें।
- चीनी को चम्मच की सहायता से घोल लें।
- इस जूस को दिन में 2 बार पिएं।
Read More Articles On Home Remedies in Hindi