
Quick Morning Workout at Home in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए रोजाना वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। वर्कआउट करने से आप न सिर्फ फिजिकली, बल्कि मेंटली भी स्ट्रॉन्ग रह सकते हैं। कई लोग जिम जाकर हैवी वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे कुछ ऐसे वर्कआउट की तलाश में रहते हैं, जिन्हें वे आसानी से घर पर ही कर सके। तो आज, हम आपको कुछ ऐसे की वर्कआउट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप रोज सुबह घर पर आसानी से कर सकते हैं।
सुबह उठते ही घर पर रोज करें ये ईजी वर्कआउट- Quick Morning Workout at Home in Hindi
1. स्क्वाट्स- Squats
स्क्वाट्स एक ऐसा वर्कआउट है, जिसे आप काफी कम समय में कर सकते हैं। अगर आप रोज सुबह इस वर्कआउट को करेंगे, तो इससे आपकी स्ट्रेंथ मजबूत होगी। स्क्वाट्स करने से कूल्हों और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, हिप्स की शेप भी परफेक्ट होने लगेगी। इसलिए फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना स्क्वाट्स की प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए। जानें, स्क्वाट्स करने का तरीका-
- स्क्वाट्स करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं।
- अब पैरों को घुटनों से मोड़ें। इस स्थिति में आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हैं।
- इस स्थिति में आपकी जांघें और पैर स्ट्रेच होंगी।
- कुछ देर स्क्वाट्स की पोजिशन में फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- आप इस वर्कआउट को 5-6 बार दोहरा सकते हैं।
2. सिट-अप्स- Situps
फिट और हेल्दी रहने के लिए आप सिटअप्स की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। सिट-अप्स करने का असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इस वर्कआउट को करने से बैली फैट को कम करने और मनचाही फिगर पाने में मदद मिलती है। साथ ही, कोर और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। सिट-अप्स करने का तरीका-
- इस वर्कआउट को करने के लिए सबसे पहले मैट पर लेट जाएं।
- अब अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें।
- इसके बाद हाथों को सिर के पीछे लगाएं।
- फिर पीठ के निचले हिस्से को फर्श पर लाने की कोशिश करें।
- अब अपनी गर्दन और रीढ़ को बिल्कुल सीधा रखें।
- ऊपर की तरफ देखें और गहरी सांस लें।
- आप इस वर्कआउट को 5-10 बार कर सकते हैं।

3. स्ट्रेच- Stretch
स्ट्रेचिंग करने से भी आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। स्ट्रेचिंग करने से हिप्स की मसल्स को खोलने में मदद मिलती है। साथ ही, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स और पिंडली की मसल्स स्ट्रेच होती हैं। स्ट्रेचिंग वर्कआउट करने से आपकी पेट और पीठ की मांसपेशियां भी स्ट्रॉन्ग बनती हैं।
- स्ट्रेचिंग करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं और हिप्स पर हाथ रखें।
- अब एक पैर को आगे लाएं। जैसे कि आप वॉक कर रहे हों।
- इस पैर के घुटने को मोड़ लें।
- फिर दूसरे पैर को जितना हो सके पीछे की तरफ ले जाएं।
- इस स्थिति में 10-20 सेकेंड तक रहें।
- आप इसे 5-7 बार दोहरा सकते हैं।
4. लंजेस- lunges
लंजेस एक बेहतरीन वर्कआउट है। इस वर्कआउट को करने से हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स मसल्स टोन होती हैं। इससे लोअर बॉडी मजबूत बनती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इतना ही नहीं, लंजेस करने से बैलेंस-स्टेबिलिटी और कूल्हों की फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। लंजेस वर्कआउट करने का तरीका-
- इस वर्कआउट को करने के लिए सबसे पहले जंपिग जैक और साइकिलिंग करें।
- अब सीधे खड़ें हो जाएं। अपने दाएं पैर को आगे की तरफ लाएं।
- बाएं पैर को अपनी जगह पर ही रहने दें।
- इस स्थिति में अपने शरीर का बैलेंस बनाकर रखें।
- इसके बाद घुटने को मोड़े हुए शरीर को नीचे लाएं। जब तक पीछे वाले पैर का घुटना फर्श के 2 इंच ऊपर तक न आ जाए।
- अब इस स्थिति में कुछ देर रहें और फिर धीरे-धीरे खड़े हो जाएं।