पीएम मोदी ने 'वृक्षासन' योग का वीडियो किया ट्विट, जानें इसके फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वृक्षासन योग को करते हुए दिखाया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि वृक्षासन करने के कितने फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीएम मोदी ने 'वृक्षासन' योग का वीडियो किया ट्विट, जानें इसके फायदे


इस बार 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर भारत सरकार काफी बड़े स्‍तर पर कार्यक्रम करने की योजना बना चुकी है, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी उत्‍साहित दिख रहे हैं। आपको बता दें कि, पीएम मोदी की पहल का नतीजा है कि यूनाइटेड नेशन ने पिछले वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। आजकल पीएम अपने ट्विटर अकाउंट पर योग से जुड़ी अच्‍छी-अच्‍छी बातें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वृक्षासन योग को करते हुए दिखाया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि वृक्षासन करने के कितने फायदे हैं।

 

वृक्षासन योग के फायदे

वृक्षासन से पैरों की स्थिरता और मजबूती का विकास होता है। यह न्‍यूरॉन्‍स का विकास कर पैरों को स्थिरता प्रदान करता है। इससे कमर और कुल्हों के आस पास जमीं अतिरिक्त चर्बी खत्‍म होती है, इसके अलावा इससे पैरों को मजबूती मिलती है। यह तोंद नहीं निकलने देता। इस सबके कारण इससे मन का संतुलन बढ़ता है। मन में संतुलन होने से आत्मविश्वास और एकाग्रता का विकास होता। इसे निरंतर करते रहने से शरीर और मन में हमेशा शक्ति स्फूर्ति बनी रहती है।

 

कैसे करें वृक्षासन

1 सबसे पहले दोनों पैरों को जोड़कर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं।
2 अब एक पैर पर अपना अधिक वजन डाल लें और दूसरे पर कम।
3 जिस पैर पर कम वजन है उसे धीरे-धीरे अंदर की तरफ मोड़ें। अपने तलवे को सीधे पैर के घुटने से कुछ ऊपर जांघ पर टिका दें।
4 अब अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर सीधा ले जाएं। हाथों को जोड़ लें। ध्यान रखें कि आपका संतुलन बना रहे। इसके लिए अपने मन को एकाग्र करें।
5 धीरे-धीरे सांस लें, आंखों को किसी एक जगह टिका लें।
6 आप वीडियो में देखकर भी इस योग को आसानी से कर सकते हैं।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Yoga In Hindi

Read Next

कैलोरी बर्न करने के लिए घर में करें ये 3 योग

Disclaimer