पखाला भात है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पसंदीदा व्यंजन, जानें इसकी खासियत और रेसिपी

Pakhala Bhata Health Benefits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पसंदीदा डिश है पखाला भात, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पखाला भात है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पसंदीदा व्यंजन, जानें इसकी खासियत और रेसिपी


Pakhala Bhata Health Benefits: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के शपथ ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति भवन में खानपान को लेकर कुछ बदलाव किये गए हैं। चूंकि देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िसा से आती हैं, इसलिए राष्ट्रपति भवन के भोजन मेन्यू में ओड़िया फूड्स को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू सात्विक और शाकाहारी भोजन का सेवन करती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का पसंदीदा व्यंजन पखाला भात को राष्ट्रपति भवन के मेन्यू में शामिल किया गया है। पखाला भात (Pakhala Bhata) एक पारंपरिक ओड़िया डिश है, जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। पखाला प्रोबायोटिक्स से भरपूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भोजन माना जाता है। इसका सेवन आपके पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के दिनों में पखाला का सेवन लोग ज्यादा करते हैं। पखाला भात को गील भात, पजहया साधम या पांता भात के नाम से भी जाना जाता है। पखाला भात को लेकर किये गए एक शोध में यह कहा गया है कि इसका सेवन न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में भी उपयोगी होता है। 

पखाला भात खाने के फायदे- Pakhala Bhata Health Benefits in Hindi

ओड़िसा की फेमस पारंपरिक डिश पखाला भात को फर्मेंटेड राइस से बनाया जाता है। इसका सेवन शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एम्स में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लीनिकल माइक्रोबायोम रिसर्च संस्थान के हेड प्रो. बालमुरुगन रामदास ने कुछ दिनों पहले पखाला भात को लेकर एक शोध किया था। इस शोध में कहा गया है कि पखाला में फैटी एसिड और प्रोबायोटिक्स गुण मौजूद होते हैं, इसका सेवन करने से आंतों को बहुत फायदा मिलता है। पखाला में एंटीवायरल पेप्टाइड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। पखाला भात खाने से आपके सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

Pakhala Bhata Health Benefits

इसे भी पढ़ें: अल्मोड़ा की 'बाल मिठाई' जिसके मुरीद हैं पीएम मोदी भी, जानें इसे खाने के फायदे और रेसिपी

1. पेट और पाचन के लिए फायदेमंद

पखाला भात का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे एसिड मौजूद होते हैं, जो पेट में गैस बनने से रोकते हैं। आंतों के लिए पखाला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पखाला भात खाने से आपका पेट ठंडा रहता है और एसिडिटी और अपच की समस्या से राहत मिलती है।

2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पखाला भात का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पखाला भात में लैक्टोबैसिलस पाया जाता है, यह शरीर में सिक्रेटरी इम्यूनोग्लोबुलिन को बढ़ाता है और इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आंत में संक्रमण की समस्या को रोकने में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को बहुत पसंद हैं सहजन (मोरिंगा) के पराठे, जानें मोरिंगा के पराठे के फायदे और रेसिपी

3. डिहाइड्रेशन से बचाने में फायदेमंद

शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के लिए पखाला भात का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल इसे रात भर पानी में भिगो कर रखा जाता है, इसलिए इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा होती है। पखाला भात खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

4. कुपोषण और एचआईवी में फायदेमंद 

कुपोषण और एचआईवी की समस्या में पखाला भात का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। प्रो रामदास द्वारा की गई रिसर्च में कहा गया है कि पखाला भात में माइक्रोबियल कल्चर होता है और प्रोबायोटिक्स गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कुपोषण और एचआईवी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को फायदा मिलता है।

5. हड्डियों के लिए फायदेमंद

पखाला भात में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या के खतरे को कम करने के लिए पखाला भात का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

पखाला भात बनाने की रेसिपी- Pakhala Bhata Recipe in Hindi

पखाला भात बनाने के लिए आप सबसे पहले इन चीजों को इकठ्ठा कर लें-

  • पके हुए चावल - 2 कप (जरूरत के अनुसार)
  • दही - 1 से 2 कप
  • पानी - 2 कप
  • अदरक का रस - 1 से 2 चम्मच
  • नींबू का रस - 2 से 3 चम्मच

पखाला भात बनाने के लिए इन चीजों को एक बर्तन में मिलाकर रखें। इसके बाद इस मिश्रण को रात भर ढककर रख दें। अगले दिन इसमें हरा धनिया, कढ़ी पत्ता और सरसों का तड़का लगाएं और जरूरत से अनुसार जीरा और मिर्ची का पाउडर मिलाकर सर्व करें। पखाला में मौजूद गुण आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी है, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

अंडा खाने के बाद चाय पीनी चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version