पंद्रहवे सप्ताह में आपको गर्भावस्था की सुविधाओं का आनंद लेना शुरू करना चाहिए। गर्भावस्था के हफ्ते में दूसरी तिमाही सबसे शांत है। पहली तिमाही के अंत का मतलब है, सुबह कि बीमारी या मार्निंग सिकनेस और थकान कम होना। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जायेगा शरीर में दर्द महसूस होना शुरू होगा। दूसरी तिमाही एक मध्यम काल है। आपका पेट बढना शुरू होगा।
आपने अब तक लगभग 5 पाउंड अर्जित किया होगा। अगर आपने अधिक वजन अर्जित किया है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं। अगर आपने बहुत ज्यादा वजन अर्जित करना शुरु किया तो चिकित्सक आपको सूचित करेंगे। अगर आप पर्याप्त वजन प्राप्त नही कर रहे हैं, तो डॉक्टर आपको गर्भावस्था के दौरान वजन को बनाए रखने के लिये क्या करना चाहिये और आपको किसकी जरुरत है, इस पर सलाह देंगे।
गर्भावस्था से आपके प्रतिरक्षा प्रणाली में थोड़ा बदल होता है। आपको सर्दी और फ्लू से जल्दी संक्रमण हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को उनके फ्लू से बचने की सलाह दी जाती हैं। हायड्रेटेड रहना ना भूलें और अपने पास एक ह्युमिडिफायर या एक वेपोरायजर रखने की कोशिश करें।
बच्चे का विकास
- पंद्रहवे सप्ताह में बच्चे की लंबाई लगभग 4 "और वजन 1-0.3 / 4 औंस होगा।
- अब बच्चा खाना निगल सकेगा और एक सबसे अच्छी बात कि वो आपकी आवाज और अन्य आवाज़ों को सुन सकते हैं।
- तो अब बच्चे से बात करना शुरू करने का शानदार समय होगा। कुछ नई माताऐ उनके पेट पर हेडफोन रख कर बच्चे को संगीत सुना सकती हैं।
- इस स्तर पर कुछ नए माताऐ अपने बच्चों की हलचल महसूस कर सकती है, या नही भी, लेकिन गर्भ में बच्चा अब और अधिक सक्रिय हो गया है।
- बच्चे के पैर हाथ से लंबे है, लेकिन अब शरीर सिर से अधिक लंबा है। स्वादग्रंथीयां विकसित हो रही हैं और हाथ और पैर के नाखून अच्छी तरह से बढ़ रहे हैं।
- मध्य कान कि तीन हड्डियों में कठिनाई आयी है, और सुनवाई में सुधार हो रहा हैं। अमनिओटिक द्रव जो बच्चे के चारों ओर है, उसका भी एक बाहरी आवाज है, जो बच्चे तक जाता है। वे माँ के दिल की धड़कन, पेट और उसकी आवाज जैसे प्रमुख आवाज़ भी सुन सकते हैं।
आपके शरीर में परिवर्तन
- वजन में बढोत्तरी हमेशा गर्भवती महिलाओं में एक चिंता का विषय है। इस सप्ताह में महिलाओं का लगभग 5 पाउंड वजन बढेगा। आपका इससे अधिक वजन बढ सकता है।
- अगर आपका एक या दो तीन पौंड वजन अधिक बढता है, तो इसमें चिंता कि कोई बात नही। गर्भावस्था के अंत में आमतौर पर एक औसत में 25-35 पाउंड के बिच वजन बढता हैं लेकिन आपने 40 ,50 या 60 पाउंड वजन बढी हुई महिलाओं की कहानियाँ भी सुनते हैं।
- आपको वजन बढने के बारे में कोई भी चिंता है तो अपने चिकित्सक से बात करे।
- आप वास्तव में पेट के नीचे 4-5 इंच बढे हुए अपने गर्भाशय को महसूस कर सकते हैं। डॉक्टर आपकी गर्भावस्था के अंत तक हर अपाँइंटमेंट में आपके पेट को मापना शुरू कर देंगे।
- चिकित्सक को एक अंदाजा हो सकता है, कि क्या बच्चा ब्रीच स्थिति में है, जैसा आगे चल कर हो सकता है।
- आपको अपने पेट में स्नायुबंधन खींचाव महसूस होना शुरू हो सकता हैं। गर्भाशय का विस्तार होगा और ऐंठन का कारण होगा।
- आपको कुछ धक्के या खींचाव सनसनी पेट के एक या दोनों ओर महसूस हो सकती हैं। यह सामान्य है, लेकिन यह आपका शरीर और आपका गर्भ है और यदि आपको थोड़ी सी भी चिंताजनक बात लगती है, तो तुरंत अपने चिकित्सक को बुलाये।
- गर्म पानी से नहाने से दर्द कम होगा। कभी भी अपने चिकित्सक के साथ पहले परामर्श किये बिना कोई भी दवा ना ले।
आपको कुछ सामान्य जीवाणु संक्रमण से सावधान रहना चाहिये, जो कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हो जाते है। मूत्र पथ में संक्रमण, बैक्टीरियल वैजाइनोसिस। मूत्र पथ और खमीर संक्रमण कुछ महिलाओं में गर्भवती ना होते हुऐ होना आम है। बैक्टीरियल वैजाइनोसिस लेने से अवधि पूर्व प्रसव और अमनिओटिक झिल्ली जो बच्चे के चारो ओर होती है, में छेद हो सकता है। पथ और खमीर संक्रमण के कारण अगर देखभाल ना कि जाये तो गुर्दे में संक्रमण हो सकता है। अपने चिकित्सक से तुरंत मिले यदि आपको इन संक्रमणों में से किसी के होने की संभावना लगती है। उनका इलाज किया जा सकता है, कभी भी अपने चिकित्सक के साथ पहले परामर्श किये बिना कोई भी दवा ना ले।
इन संक्रमणों को रोकने के लिए हर दिन साफ कपड़े पहने और ढीले ढाले कपड़े पहने। स्विमिंग पूल या गर्म टब बाथ में ज्यादा समय गुजारना टाले। इत्र और शरीर स्प्रे से दूर रहे। एक दिने में कम से कम 8 से 9 ग्लास तरल पदार्थ पीकर शरीर को हायड्रेटेड रखे।
क्या उम्मीद कि जाती है
जबकि हर एक अलग होता है, आपको सोने में समस्याओं का अनुभव शुरू हो सकता है? जैसा कि गर्भावस्था आगे बढेगी आपके आराम के साथ कठिनाई शुरु हो सकती है। गर्भावस्था के इस स्तर पर आपका पेट अभी इतना कम है, जिससे आपको अपनी पीठ पर सोनें में समस्या नहीं हो सकती है। पीठ पर सोने से गर्भाशय के कारण दिल पर और इनफिरियर वेना कावा जो बच्चे को रक्त की आपूर्ति करती है और आपके शरीर का निचला हिस्सा है, दबाव पड सकता है। अपने पक्ष पर सोने से इससे बचा जा सकता हैं। प्रारंभ से ही अपने पक्ष पर सोने का अभ्यास करना यह एक अच्छा विचार है। यह बच्चे के लिए बेहतर होगा। अपने पैरों को ऊपर उठाने के लिये अतिरिक्त तकिए जोड़ने या अपने घुटनों के बीच में एक तकिया रख कर सोने की कोशिश करे, यह पागलपन लगता है लेकिन यह वास्तव में काम करता है।
सुझाव / सलाह
आपको डॉक्टर के साथ कि सभी अपाँइंटमेंट में जाना चाहिए और डॉक्टरों की सभी सिफारिशों को सुनना चाहिये। अपने विटामिन लेना जारी रखे और थोड़ा स्वस्थ आहार लेने की कोशिश करे। जब सही खाने कि बात आती है, तो उसके बारे में बताने के लिये कई किताबें और वेबसाइट उपलब्ध है। क्योंकि अब आपने अपनी गर्भावस्था के दुसरी तिमाही में प्रवेश किया है, आप कोई भी चिंता किये बिना बच्चे के नाम देखना शुरू कर सकते हैं। आराम करे और मज़ा ले, आपको गर्भावस्था का आनंद लने के लिये केवल 9 महीने मिलते है।
Read more articles on Pregnancy in Hindi.