मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए जरूरी है गपशप (गॉसिपिंग), जानें इसके सकारात्मक प्रभाव

गपशप या गॉसिपिंग आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है, जानें गॉसिप करने से मेंटल हेल्थ को मिलने वाले फायदे के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए जरूरी है गपशप (गॉसिपिंग), जानें इसके सकारात्मक प्रभाव

घर से लेकर ऑफिस या खाने की टेबल तक, हर जगह लोग एक दूसरे के बारे में बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं। लोग इसे गॉसिप करना कहते हैं और ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसको 'एक अनौपचारिक बात' के रूप में परिभाषित किया है। गपशप या गॉसिपिंग (Gossiping) कई तरह की हो सकती है। जब लोग एक दूसरे के बारे में गलत बातें या नकारात्मक बातें करते हैं तो इसे बुरी गॉसिप कहा जा सकता है लेकिन तमाम शोध और अध्ययन इस बात की ओर इशारा करते हैं कि गॉसिप करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि भला गॉसिपिंग कैसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी हो सकती है? जबकि हमारे समाज में लोग इसे गलत मानते हैं। तो आइये जानते हैं गॉसिपिंग या गपशप करने के सकारात्मक प्रभाव के बारे में। 

गॉसिपिंग का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव (Positive Effects of Gossiping on Mental Health)

गपशप करना या गॉसिपिंग को तीन केटेगरी में बांटा गया है सकारात्मक गपशप, तटस्थ गपशप और नकारात्मक गपशप। इन तीनों तरह की गॉसिप का मानसिक सेहत पर प्रभाव जरूर पड़ता है। आपने अक्सर लोगों को ऑफिस में या स्कूलों, कॉलेजों, परिवार के समारोहों में गॉसिप करते हुए देखा होगा या आप खुद भी इन स्थानों पर गपशप जरूर करते होंगे। गॉसिप या गपशप एक दूसरे के बारे में अनौपचारिक तरीके से की गयी बातचीत होती है जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर अपना प्रभाव डालती है। आइये जानते हैं गॉसिप करने के सकारात्मक प्रभावों के बारे में।

Gossiping-effects-on-mental-health

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : बॉडी शेमिंग का (शारीरिक बनावट, रंग, रूप आदि को लेकर चिढ़ाना) व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे पड़ता है असर?

1. गॉसिप करने से मजबूत होती है बॉन्डिंग

गॉसिप करने से आपस में संबंध मजबूत होते हैं। अमेरिका की ओटावा यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक गपशप के जरिए आप दूसरे लोगों से अपने रिश्ते मजबूत कर सकते हैं। पॉजिटिव गॉसिप आपकी बॉन्डिंग को मजबूत करती है और इसके साथ सेरोटोनिन जैसे "फील-गुड" हार्मोन भी जारी होते हैं। इसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें : मेडिटेशन करने पर खुद में दिखें ये 6 बदलाव तो, हो सकते हैं ये इसके नुकसान 

2. गॉसिप करने से अंदरूनी भावनाएं परेशान नहीं करती

कई बार कुछ ऐसी बातें या भावनाएं जो आपके मन में बैठ जाती हैं आपको मानसिक रूप से अस्थिर कर सकती है। गॉसिप के जरिए आप इन भावनाओं को बाहर ला सकते हैं। आपके मन में किसी चीज को लेकर कुछ बातें हैं जो आपको परेशानी दे रही हैं। जब आप इन बातों को अपने दोस्त, सहकर्मी या परिवार के लोगों के साथ शेयर करेंगे तो हो सकता है कि उसके बारे में आपके विचार बदलें। ऐसा करने से आपको अंदरूनी बातें तकलीफ नहीं देंगी।

Gossiping-effects-on-mental-health

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान कपल्स ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान, जानें एक्सपर्ट की राय

3. गॉसिप से सहानुभूति मिलती है 

जब अपने किसी करीबी के साथ किसी घटना या किसी अनुभव को लेकर गपशप करते हैं तो ऐसे में आपको आपके खराब अनुभवों के लिए सहानुभूति मिलती है। बीते दिनों में आपके साथ हुई खराब घटनाओं के बारे में दोस्तों या परिवार के लोगों के बीच बातचीत करना भी गॉसिप का हिस्सा हो सकता है। ऐसे में गॉसिप आपके मानसिक तनावों को भी दूर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : मन में पछतावे की भावना को दूर करने के 7 तरीके, जानें एक्सपर्ट से

4. गॉसिप से निकल सकता है समस्या का समाधान 

किसी भी कठिन परिस्थिति या चीज के बारे में आप अपने करीबियों से चर्चा कर सकते हैं। इस गपशप के दौरान आपकी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। हो सकता है आपकी समस्या वहीं पर सुलझ भी जाए। ऐसा करने से आपको किसी ही काम को करने में आ रही दिक्कतों का समाधान भी मिल सकता है। गॉसिप हमेशा बुरी नहीं होती है।

5. तनाव को दूर करने में उपयोगी गॉसिप

गपशप करने या गॉसिप करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका तनाव भी दूर होता है। अपने निकट के लोगों, सहकर्मियों या दोस्तों से गपशप करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जब आप दोस्तों के बीच में गॉसिप करते हैं तो उस समय आपके मन में कोई दूसरी बात नहीं आती है। इससे आपके मन को शांति मिल सकती है और आपका तनाव दूर हो सकता है।

Gossiping-effects-on-mental-health

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : बीते कल (Past) को लेकर हो रहा है पछतावा तो आप भी हो सकते हैं इमोशनल बैगेज के शिकार, ऐसे पाएं छुटकारा

गॉसिपिंग तभी तक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है जब तक आप इसे पॉजिटिव तरीके से करते हैं। अगर आप किसी का नुकसान करने या किसी की बुराई करने के उद्देश्य से गॉसिप करते हैं तो यह आपके लिए नुकसान भरी हो सकती है। हो सकता है बाद में ऐसा करना आपकी आदत बन जाए। 

(main image source - freepik.com)

Read More Articles on Mind and Body in Hindi

Read Next

मेडिटेशन करने पर खुद में दिखें ये 6 बदलाव तो, हो सकते हैं ये इसके नुकसान

Disclaimer