Poshan Summit 2023- स्वस्थ शरीर प्राप्त करने के तरीकों पर एक्सपर्ट्स ने की चर्चा

Poshan Summit 2023 में एक्सपर्ट्स ने स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और ये समझाया कि स्वस्थ शरीर कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Poshan Summit 2023- स्वस्थ शरीर प्राप्त करने के तरीकों पर एक्सपर्ट्स ने की चर्चा


हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए व्यायाम और खान-पान का एक सही तालमेल होना बेहद जरूरी है। जिस तरह हर व्यक्ति का शरीर अलग है, उसी तरह हर व्यक्ति के लिए व्यायाम और डाइट भी अलग होती है। हालांकि आज के समय में स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के लिए कई तरह की भ्रामक जानकारियां उपलब्ध हैं। जिनकी वजह से हमें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

स्वास्थ्य और पोषण के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए Jagran New Media द्वारा Poshan Summit 2023 का आयोजन किया गया। बता दें कि यह आयोजन दिल्ली के द ललित होटल में कल यानि 4 सितम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया। Poshan Summit 2023, इस तरह के आयोजन का पहला संस्करण है, जिसमें हेल्थकेयर इंडस्ट्री के कई बड़े एक्सपर्ट शामिल हुए। 

इस आयोजन की शुरूआत Jagran New Media के CEO Shri Bharat Gupta ने अपने स्वागत भाषण से की। श्री भरत गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए बच्चों व महिलाओं में पोषण की कमी को वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी चुनौती बताया। साथ ही इन्होंने कहा कि, “पोषण न सिर्फ हमारा निजी विचार है बल्कि यह देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। साथ ही यह हमारे देश के विकास की मूलभूत आवश्यकता भी है।” अपने स्वागत भाषण के द्वारा इन्होंने आयोजन की रूपरेखा भी तय की। 

Poshan Summit 2023 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती आतिशी शामिल हुईं। वर्तमान समय में ये दिल्ली सरकार में शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, बिजली, राजस्व, योजना, वित्त, महिला और बाल विकास, कला, संस्कृति और भाषाएं, पर्यटन और जनसंपर्क, व सतर्कता और सेवाएं जैसे कई प्रमुख मंत्रालय सम्भाल रही हैं। इन्होंने इस आयोजन में शामिल दर्शकों को संबोधित भी किया। कुपोषण को देश के लिए एक प्रमुख चुनौती बताते हुए इन्होंने बताया कि कैसे भारत जैसा विशाल देश पोषण के मामले में पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है। इन्होंने कहा कि, “देश के पास संसाधनों की कमी नहीं, फिर भी देश की एक बड़ी आबादी को सही पोषण नहीं मिल रहा। इसके पीछे का प्रमुख कारण सही प्रबंधन न करना है।”

Poshan Summit 2023 में हेल्थकेयर इंडस्ट्री के कई बड़े एक्सपर्ट शामिल हुए, जिन्होंने इससे जुड़े कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही सही डाइट, भोजन का एक दवा के रूप में इस्तेमाल, स्वस्थ जीवन के लिए सही डाइट आदि जैसे मुद्दों पर पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया। बता दें कि इस आयोजन में हमारे स्टेट पार्टनर पंजाब सरकार, आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल पार्टनर TAC- The Ayurveda Company, हाइड्रेशन पार्टनर Fast&UP और पार्टनर NVEDA थे।

Poshan Summit 2023 के बारे में अधिक जानकारी व इसे देखने के लिए विजिट करें- https://www.onlymyhealth.com/events/poshan-summit-2023

Read Next

पेट में मौजूद माइक्रोबायोटा की वजह से बच्चों में हो रही गंभीर एलर्जी की समस्या, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer