आज के समय में करियर और भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच हम सब अपने स्वास्थ्य के साथ काफी ज्यादा खिलवाड़ कर रहे हैं। आज के समय में अच्छे स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य सभी का अच्छा होना है। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए सबसे पहले अपने शरीर को समझना बेहद जरूरी है। जिसमें आप अपने शरीर के प्रकार व इसकी जरूरतों को समझते हैं। जिसके बाद आप अपने लिए सही व्यायाम व आहार का चयन करते हैं।
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम को शामिल करना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए व स्वास्थ्य से जुड़ी सभी अहम बातों पर खास चर्चा करने के लिए Jagran New Media द्वारा Poshan Summit 2023 का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य से जुड़े इस खास आयोजन में हेल्थ केयर इंडस्ट्री के कई एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं, जो अपने अनुभवों व ज्ञान के आधार पर आपका मार्गदर्शन करेंगे।
इस आयोजन में हेल्थ केयर इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के अतिरिक्त दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती आतिशी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हिस्सा ले रही हैं। दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया गया कार्य काफी सराहनीय है। ऐसे में श्रीमती आतिशी सरकार द्वारा नीतियों के स्तर पर क्या अहम परिवर्तन व सुधार किए जा सकते हैं इसके बारे में हमें बताएंगी।
अगर आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो Poshan Summit 2023 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इसके अतिरिक्त अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई स्टार्टअप चला रहे हैं तो यह आयोजन आपको काफी ज्यादा लाभ प्रदान कर सकता है। यह आयोजन नेटवर्किंग के लिए भी बेहद खास रहने वाला है। नेटवर्किंग व ज्ञान वर्द्धन के साथ ही इस आयोजन में हेल्थ केयर से जुड़े नए उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि Poshan Summit 2023 का आयोजन 4 सितम्बर को नई दिल्ली के The Lalit होटल में होगा। बता दें कि इस इवेंट के आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल पार्टनर TAC (द आयुर्वेदा कम्पनी) हैं। ऐसे में इस आयोजन से जुड़ने व अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-