चेहरे पर लगाएं पाइनएप्पल के ये 3 फेस मास्क, नैचुरली आएगा ग्लो

Pineapple Face Mask For Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए पाइनएप्पल के मास्क आसानी से लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं पाइनएप्पल के ये 3 फेस मास्क, नैचुरली आएगा ग्लो

Pineapple Face Mask For Glowing Skin: आज के समय में हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है लेकिन कई बार खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन की रौनक चली जाती है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अनानास यानि पाइनएप्पल फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। पाइनएप्पल फेस मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर होने के साथ स्किन ग्लोइंग बनती है। इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, कॉपर, मैंगनीज, पोटेशियम और बीटा कैरोटिन आदि पाए जाते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। ये चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के साथ झाइयों को भी आसानी से दूर करते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए पाइन एप्पल फेस मास्क कैसे लगाएं। 

1. बेसन और पाइनएप्पल फेस मास्क

सामग्री

1 चम्मच- बेसन

2 चम्मच- अनानास के गूदा

2 चम्मच- गुलाब जल

पैक बनाने की विधि

बेसन और पाइनएप्पल फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिला कर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लसिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ असमान रंगत में भी निखार लाएगा।

GLOWING SKIN

2. दूध और पाइनएप्पल फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- अनानास के गूदा

4 चम्मच- दूध

पैक बनाने का तरीका

इस पैक को बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ झाइयों की समस्या को भी दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पिएं नमकीन लस्सी, सेहत को मिलेंगे को ये 5 फायदे

3.शहद और पाइनएप्पल फेस मास्क

सामग्री

4 चम्मच- पाइनएप्पल का गूदा

1 चम्मच- शहद

पैक बनाने का तरीका

शहद और पाइनएप्पल फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ दाग-धब्बों को भी आसानी से दूर करता हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए पाइनएप्पल के ये फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं पुदीने के पत्ते

Disclaimer