आजकल हेल्दी और, फिट रहने का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग अपना वजन घटाने में लगे हुए हैं। फिगर को मेनटेन करने और वजन घटाने के लिए लोग एक्सरसाइज, योग, डाइटिंग और न जाने क्या-क्या करते हैं। अगर आप भी वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में चिलगोजा को शामिल कर सकते हैं। चिलगोजा एक तरह का ड्राई फ्रूट है, जिसे इंग्लिश में पाइन नट्स (Pine Nuts) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘पाइनस गिरार्डियना (ENGLISH)’ है।
विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर चिलगोजा का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर रहती हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को चिलगोजा के बारे में सटीक जानकारी न होने के कारण, वो इसके फायदों से अनजान रह जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे चिलगोजा आपके वजन को घटाने में सहायक हो सकता है।
वजन घटाने के लिए चिलगोजा
चिलगोजा पिनोलेनिक एसिड का एकमात्र नेचुरल सोर्स माना जाता है। 10 ग्राम चिलगोजे में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है। आम नट्स के मुकाबले चिलगोजा में 14 से 19 प्रतिशत फैटी एसिड होता है। प्रतिदिन चिलगोजा का सेवन करने से ये भूख को नियंत्रित कर, वजन कम करने में मददगार साबित होता है। जिन लोगों को डाइटिंग के दौरान ज्यादा भूख महसूस होती है, वो इसका सेवन कर सकते हैं।
चिलगोजा में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है।, जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, उन्हें भी यह खाने की सलाह दी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चिलगोजा का सेवन कर दिल की बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः खाने से कितनी देर पहले भिगोने चाहिए नट्स? जानें आयुर्वेद डॉक्टर से
वजन घटाने के लिए कैसे करें चिलगोजा का सेवन
- काजू, बादाम और अखरोट की तरह चिलगोजा का सेवन भी कच्चा या भूनकर किया जा सकता है।
- आप चाहें तो चिलगोजा को रातभर पानी में भिगोने के बाद सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
- आम तौर पर 1 दिन में 6 से 7 चिलगोजा खाने की सलाह दी जाती है।
- आप चाहें तो चिलगोजा को सलाद की ड्रेसिंग, बिस्कुट या सब्जी के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से
चिलगोजा का सेवन करते वक्त ध्यान रहे कि एक दिन में 6-7 से ज्यादा पीस न खाएं। ज्यादा मात्रा में चिलगोजा खाने से स्किन और दिल संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो चिलगोजा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version