पार्स्ली आमतौर पर किचन में धनिये की पत्तों की तरह भोजन को गर्निश करने के काम आती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चेहरे की दाग-धब्बों को हटाने के भी काम आता है। जी हां पार्स्ली की पत्तियां से बना फेस मास्क चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। लेकिन इसका फेस मास्क कैसे बनता है, आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें।
इसे भी पढ़ें : अजमोद के स्वास्थ्य लाभ
दाग-धब्बे के लिए पार्स्ली ही क्यों?
पार्स्ली विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है और विटामिन सी त्वचा की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। विटामिन 'सी' त्वचा में कोलेजन बनाने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन-सी की कमी से त्वचा समय से पहले लटकने लगती है। इसके अलावा, पार्सले में बीटा कैरोटीन होता है जो विटामिन 'ए' में बदल जाता है। विटामिन-'ए' हमारी त्वचा के लिए भी जरूरी है। विटामिन ‘ए’ त्वचा में आए ढीलेपन में कसाव लाता है। त्वचा को टूटने से बचाता है और झुर्रियों को दूर रखता है। विटामिन ‘ए’ के सेवन से त्वचा कोमल बनी रहती है।
पार्स्ली में लूटेओलिन एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी शरीर से फ्री-रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद करती है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से पोर्स साफ होते हैं और झुर्रियों का दिखाना बंद हो जाता है इसके अलावा दाग धब्बे भी दिखना कम हो जाते हैं। इसके अलावा इस मास्क में मौजूद नींबू से डेड स्किन साफ होती है जिससे त्वचा निखरने लगती है। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को सूजन को कम करने में मदद करते हैं और गुलाब जल से त्वचा को नमी मिलती है।
पार्स्ली फेस मास्क की सामग्री
- पार्स्ली की पत्तियां- कुछ
- नींबू - 1 चम्मच
- शहद- 2 चम्मच
- गुलाब जल- कुछ बूंदें
इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं
पार्स्ली फेस मास्क बनाने का तरीका
- पार्स्ली की कुछ पत्तियां लेकर उसे अच्छे से धो लें।
- पार्स्ली की पत्तियों को अच्छे से धोकर इसे काट लें।
- फिर इसे पीसकर बारिक पेस्ट बना लें।
- अब इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें।
पार्स्ली फेस मास्क लगाने का तरीका
- पार्स्ली फेस मास्क को इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
- अब पार्स्ली फेस मास्क को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट बाद अपने चेहरे को पहले गुनगुने पानी और फिर ठंडे पानी से धोएं, ताकी पोर्स बंद हो जाएं।
- इसके बाद एक कॉटन बॉल लें और उसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें। इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- बाद में अपने चेहरे पर मॉश्चराइजर या एलोवेरा जैल लगा लें।
इस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार करें। इस उपाय को करने से आपकी त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और आपकी त्वचा मुलायम और कोमल लगने लगेगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Getty
Read More Articles on Skin Care in Hindi