ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भावस्था के जोखिम

ऑस्टियोपोरोसिस के कारण लंबे समय तक गतिहीनता होने की आंशका बढ़ जाती है। आइए जानें ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भावस्था के जोखिम के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भावस्था के जोखिम


गर्भावस्था के साथ होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस से गर्भवती महिला को स्वास्थ्य के जोखिम बढ़ जाते है। ऐसे में महिला के गिरने के जोखिम यानी महिला के गिरने का डर भी रहता है। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण लंबे समय तक गतिहीनता होने की आंशका बढ़ जाती है। आइए जानें ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भावस्था के जोखिम के बारे में।

 

  • आमतौर पर गर्भवती महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या तीसरी तिमाही या फिर प्रसव के बाद होती है।कुछ महिलाओं की पहली गर्भावस्था में ही ये शिकायत होने लगती है लेकिन यह भी निश्चित नहीं होता कि यह समस्या गर्भावस्था के बाद भी रहेगी या नहीं।

  • ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान होने वाले पीठ दर्द, कम हाइट होने या किसी प्रकार के फ्रैक्चर से शुरू होती है।कई बार गर्भावस्था के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या बढ़ने का एक कारण महिलाओं का जागरूक न होना भी है। कई बार ऑस्टियोपोरोसिस से होने वाला हड्डियों के दर्द को सामान्य दर्द समझ महिलाएं लापरवाही बरतने लगती है।

 

  • गर्भावस्था के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या कैल्शियम की कमी के कारण भी हो सकती है या फिर अधिक तनाव लेने से भी ये समस्या हो जाती है। कई बार यह समस्या आनुवांशिक होने के कारण भी हो सकती है।गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन बढ़ने से भी ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम हो जाता है।

 

  • गर्भावस्था के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस होने पर महिला की हड्डियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है और हड्डियां लंबे समय तक प्रभावित हो सकती है। इसका असर होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। बच्चे की हड्डिया बहुत कमजोर होती है और गिरते ही फ्रैक्चर इत्यादि होने की आशंका रहती है। इतना ही नहीं बच्चे और महिला के जोड़ों में भी दर्द की शिकायत लंबे समय तक रहती है।

 

  • डॉक्टर्स की मानें तो प्रसव के बाद स्तनपान के दौरान कई बार ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है और गर्भावस्था के दौरान हुई हड्डियों ही हानि भी ठीक हो जाती है क्योंकि कई बार ऑस्टियोपोसिस कुछ समय के लिए ही होता है।

 

 

गर्भावस्था के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या के समाधान के लिए कैल्शियम और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। इससे हड्डियों में हुई कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

 

Image Source-Getty

Read More Article on Pregnancy Problem in Hindi

 

Read Next

प्रेगनेंसी में फिजियोथेरेपी संबंधित जरूरी बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version